Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से हर कोई दंग है। उनके पति पराग त्यागी और अन्य लोगों से पुलिस ने जांच की। आजतक के मुताबिक उनके पति ने कहा है कि शेफाली का इलाज चल रहा था। हालांकि अभी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।
उनके साथी कलाकार भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया है और सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि अगर उनकी डेथ नेचुरल थी तो फॉरेंसिक टीम उनके घर पर क्यों पहुंची हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी को तीन अन्य लोगों के साथ देर रात अस्पताल से निकलते देखा गया। इसके बाद उनकी मां, दोस्त और परिवार के अन्य लोग भी उनके घर पर पहुंचे। कार में जाते हुए उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। शेफाली के निधन पर हर एक अपडेट पढ़ने के लिए बने रहिए…
शेफाली के अंतिम दर्शन के लिए हर कोई कूपर अस्पताल पहुंच रहा है। इसी बीच उनके एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया है, जिसने बताया है कि शेफाली का निधन हार्ट में ब्लॉकेज के कारण हुआ। उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल ले जाया गया था। 11:27 पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस 13 में एक दूसरे को भाई बहन मान लिया था और वो रिश्ता अब तक बरकरार रहा। आज जब शेफाली इस दुनिया में नहीं रहीं, तो भाऊ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं।
https://www.instagram.com/reel/DLb1mGxzukR/?igsh=MXBmbHR4Z2p5dGc3Mg%3D%3D
संगीतकार हैरी आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर शेफाली की मौत पर शोक व्यक्त किया है। हैरी आनंद ने ही ‘कांटा लगा’ में शेफाली जरीवाला को लॉन्च किया था।
पुलिस अफसर कूपर अस्पताल पहुंचे। यहां शेफाली जरीवाला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है।
https://twitter.com/i/status/1938831978825957394
आशीष विद्यार्थी ने शेफाली की मौत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शेफाली को खुशमिजाज सोल और एक अच्छी इंसान बताया है।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके साथी कलाकार के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हिमांशी खुराना जो उनके साथ बिग बॉस 13 में थीं, उन्होंने शेफाली के साथ एक सेल्फी शेयर की है और साथ लिखा है कि बिग बॉस जगह ही श्रापित है।
हर किसी की तरह रश्मि देसाई भी शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं। दोनों को एक साथ बिग बॉस सीजन 13 में देखा गया था। रश्मि ने शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर दुख भरा पोस्ट लिखा है।
शेफाली जरीवाला के पति और अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। पति ने बताया कि उनका इलाज चल रहा था। अब बताया जा रहा है कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी।
विकास गुप्ता को शेफाली जरीवाला के घर पर देखा गया। वो सुबह ही अपनी दोस्त को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DLbiapDIJss/?igsh=MXUxcmh6eDYybDY1bg%3D%3D
शेफाली जरीवाला के निधन की अगली सुबह उनके पति पराग त्यागी घर के बाहर बिल्डिंग में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां करते दिए।
https://www.instagram.com/reel/DLbdOX9yCNj/?igsh=MTBtcnV4dmQxcWpnOA%3D%3D
शेफाली जरीवाला के घर के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां मातम पसरा हुआ है। बिल्डिंग में अंधेरा है और शेफाली के घर की लाइट ऑन है। नीचे कुछ लोग खड़े हैं और पुलिस भी नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/reel/DLbJIngT0lZ/?igsh=MzJ3dXdsYmcwa3V0
केआरके जो हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं, उन्होंने शेफाली के निधन की खबर पर भी रिएक्शन दिया है।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1938698409055039775?t=JwQZ9r1suHP-g2r0mkRUmw&s=08
शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा एक साथ Bigg Boss 13 में नजर आए थे और दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। अब पारस ने शेफाली के साथ अपना एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “किसकी कितनी जिंदगी लिखी है कोई नहीं जानता।”
शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। वो कार में तीन अन्य लोगों के साथ थे। उन्हें मीडिया से मुंह छिपाते और खुद को संभालते हुए देखा गया।
https://www.instagram.com/reel/DLaqjIAzJmO/?igsh=NTA5cGY5cjA5N3Y4
शेफाली जरिवाला के निधन की खबर पर हर किसी की तरह ही काम्या पंजाबी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, “इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हैं, मेरा दिल रो रहा है। रेस्ट इन पीस शेफाली।
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शेफाली जरिवाला के निधन की खबर पर हैरानी व्यक्त की है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि बिस्तर पर भारी मन के साथ लेटी हूं। रेस्ट इन पीस शेफाली, बहुत जल्दी चली गई।
शेफाली जरीवाला का थ्रोबैक वीडियो उनकी मौत के बाद चर्चा में आ गया है। शेफाली से इस बातचीत में पारस उनसे पूछते हैं कि क्या वह कभी ‘कांटा लगा गर्ल’ कहलाने से थकती हैं? इस पर शेफाली मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, ‘कभी नहीं… पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे यह पसंद है और मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के रूप में जानी जाना चाहती हूं।’ पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
https://www.jansatta.com/entertainment/shefali-jariwala-last-wishes-to-be-called-kaanta-laga-girl-until-i-die-tv-adda/4023762/
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है, उनके फैंस के अलावा स्टार्स भी हैरान हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी उनके निधन पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके अलावा ये लोग भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DLaxVpqTzTl/?img_index=6&igsh=bGoxM2s1N2Njd214
शेफाली जरीवाला के निधन का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। देर रात उनके घर पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DLbHEGQz1U4/?igsh=cmFtdGcxcnNudTRr
शेफाली की नेट वर्थ करीब 1 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 7.5 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस शो, मूवीज और सीरीज में अभिनय करके कमाई करने के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर प्रायोजित पोस्ट से भी अच्छी कमाई करती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मशहूर एक्टर, डांसर और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई सदमे में है। फैंस से लेकर सेलेब्स भी शेफाली के जाने से शॉक्ड हैं, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं। शेफाली के करीबी दोस्त और सिंगर मीका सिंह ने भी एक्ट्रेस के निधन पर दुख जाहिर किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…