Shefali Jariwala Death News Live: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम पूरा, पार्थिव शरीर पहुंचा घर – ABP News

Shefali Jariwala Death Live Updates: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाल ने साल 2002 में कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इसके बाद फिल्मों और कई रियलिटी शोज में नजर आईं. उन्होंने बिग बॉस 13 से भी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं बीती रात एक्ट्रेस का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी अचानक मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं.
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, शेफाली को शुक्रवार देर  27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद उन्हें उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाय मौत का सही कारण अभी आधिकारिक तौर सामने नहीं आया है, फिलहाल कार्डियक अरेस्ट ही एक्ट्रेस की मौत की वजह बताई जा रही है.
शेफाली की मौत से सदमे में टीवी इंडस्ट्री
शेफाली की अचानक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं. एली गोनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. लाइफ अनप्रीडिक्टेबल है. रेस्ट इन पीस.” वहीं रश्मि देसाई से लेकर हिमांशी खुराना सहित कई एक्टर्स ने शेफाली की अचानक मौत पर दुख जाहिर किया है.
म्यूजिक वीडियों से रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली
शेफाली पहली बार 2000 के दशक की शुरुआत में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा में अपने ग्लैमरस लुक से पॉपुलर हुई थीं और  रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं. उन्हें “कांटा लगा गर्ल” कहा जाने लगा था.  उन्होंने 2004 की सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी एक छोटा रोल प्ले किया था. इसके बाद वे टीवी पर बूगी वूगी और नच बलिए जैसे डांस रियलिटी शोज में नजर आईं. बाग में उन्होंने बिग बॉस 13 से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 
शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से शादी की थी. पराग भी एक्टर हैं. इस जोड़ी ने साल 2014 में सात फेरे लिए थे. फिलहाल शेफाली की मौत को लेकर परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है. 
ये भी पढ़ें:-Shefali Jariwala Death: करोड़ों की मालकिन थीं शेफाली जरीवाला, जानें- अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं ‘कांटा लगा गर्ल’? कैसे करती थी कमाई?
 
पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर और शेफाली के साथ बिग बॉस के घर में रह चुकीं उनकी दोस्त शहनाज गिल भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुकी हैं.


शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. उनका थोड़ी ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. फोटो में हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली को कंधा देते नजर आ रहे हैं.

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शेफाली जरीवाला के घर पहुंची हैं. शेफाली का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने के बाद उनकी दोस्त रश्मि उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं.


माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी अपनी दोस्त शेफाली के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच चुके हैं. आरती सिंह के साथ उनके पति दीपक चौहान भी पहुंचे हुए हैं. बता दें कि थोड़ी देर पहले ही शेफाली का शव उनके घर पहुंचा है.


शेफाली जरीवाला का शव हॉस्पिटल से एंबुलेस में उनके घर पहुंच चुका है. उनके परिवार वाले और पुलिस भी वहां मौजूद हैं.

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News