—विज्ञापन—
केंद्र सकरार ने आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। पराग जैन, मौजूदा रॉ चीफ रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जैन 1 जुलाई 2025 को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगे।
पराग जैन पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पराग जैन चंडीगढ़ के एसएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वह कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। इस संस्था ने ही पाकिस्तानी सेना और आतंकी ठिकानों की खुफिया जानकारी एकत्रित की थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।
Centre has appointed Parag Jain, 1989‑batch IPS officer of Punjab cadre, as new Research & Analysis Wing (RAW) chief. He will succeed Ravi Sinha, whose current term concludes on June 30. Jain is set to assume office on July 1, 2025, for a fixed two‑year tenure. pic.twitter.com/hc9PuDJoKj
— ANI (@ANI) June 28, 2025
खबर अपडेट की जा रही है…
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in