कहा, सरकार द्वारा जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई इसी का परिणाम
Punjab Hindi News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस जेल विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की गई वह इसी का परिणाम थी। भुल्लर ने कहा कि पंजाब की किसी भी जेल के अंदर से गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो उस जेल के स्टाफ को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। भविष्य में सरकार और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगी।
पंजाब की जेलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए मंत्री ने कहा कि अवैध गतिविधियां, दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता, ड्यूटी से गैरहाजिरी और कैदियों से अनुचित मेल-जोल जैसी गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मंत्री ने बताया कि निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में इकबाल सिंह बराड़ (सुपरिटेंडेंट, जिला जेल मानसा), मनिंदर पाल चीमा (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), अनिल भंडारी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, बोरस्टल जेल लुधियाना), संदीप बराड़ (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), यादविंदर सिंह (एएसजे, सेंट्रल जेल फिरोजपुर), इस के अलावा वार्डर हरभुपिंदर सिंह और सिकंदर सिंह (गोइंदवाल साहिब), बिक्रमजीत सिंह और विजय पाल सिंह (अमृतसर), जतिंदर सिंह, रवि, दीपक राय, किरणजीत सिंह, पृथीपाल सिंह और सतनाम सिंह (कपूरथला), सतनाम सिंह और मनदीप सिंह (होशियारपुर), मनिंदर पाल सिंह (लुधियाना), अनु मलिक, रणधीर सिंह, अरविंद देव सिंह, बलवीर सिंह और सुखप्रीत सिंह (मानसा), सतनाम सिंह (नाभा), गगनदीप सिंह (बठिंडा) और अनमोल वर्मा (पठानकोट) शामिल हैं।
जेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश को सुशासन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी, मेहनत और नियमों के अनुसार निभाना सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : फाजिल्का का जवान सेना में शहीद
आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|
Contact us: corporate@itvnetwork.com
© AAJSAMAAJ 2009 – 2025. ALL RIGHTS RESERVED.