Raja Raghuvanshi murder case: खुलेंगे नए राज, लैपटॉप पर मेघालय पुलिस का बड़ा बयान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में शिलांग पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने शुक्रवार को कहा कि इस केस की प्रारंभिक छानबीन में एक हथियार जब्त किया गया है। इसके अलावा कुछ गोला-बारूद और एक बंदूक का भी पता चला है। उनका कहना था कि पुलिस की टीम अब एक लैपटॉप की तलाश में है। उन्हें उम्मीद है कि उस लैपटॉप से इस केस में नए साक्ष्य मिल सकते हैं।
बता दें फिलहाल इस केस में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह समेत अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस सोनम और राज से पूछताछ कर इस मामले में नई जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच टीम दोनों आरोपियों से अलग-अलग अकेले में और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।
 
#WATCH | Raja Raghuvanshi murder case | Shillong, Meghalaya: Superintendent of Police Herbert Pyniaid Kharkongor says, “The preliminary interrogation statements revealed that a weapon was seized yesterday, including a gun with ammunition and Rs 50,000, which we recovered from the… pic.twitter.com/tHwH0zCmVF
— ANI (@ANI) June 27, 2025

मेघालय पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि इस केस की प्रारंभिक छानबीन में एक हथियार जब्त किया गया है। इसके अलावा हत्याकांड की जांच में कुछ गोला-बारूद, एक बंदूक और 50000 रुपये भी मिले हैं। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियारों को आरोपी कैसे और कब इस्तेमाल करने वाले थे।
पुलिस को इस केस की तफ्तीश में एक वाहन बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों से जल्द दोबारा पूछताछ की जाएगी। पुलिस की मानें तो अब तक की पूछताछ में राज और आकाश ने बैग में एक हथियार का खुलासा किया था। इसके अलावा पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपियों का लैपटॉप कहां है। अभी पुलिस के पास कई सवाल हैं कि क्या आरोपियों ने लैपटॉप को नष्ट कर दिया है? अगर हां तो वह कहां नष्ट किया गया। अगर नहीं तो वह कहां और किस हालत में है?
ये भी पढ़ें: ‘छूना मत-मैं किसी और की अमानत हूं’, सितारा किस मायने में सोनम रघुवंशी-मुस्कान से बेहतर
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News