—विज्ञापन—
Maharashtra Hindi Row: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी पढ़ाने को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना UBT की तरफ से लगातार महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश का विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं, राज्य के स्कूलों में हिंदी पढ़ाने का विरोध करने के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ खड़े हो गए हैं। दोनों भाई 5 जुलाई को इसके विरोध में बड़े पैमाने पर मोर्चा निकालने वाले हैं। इसके पहले ही भाजपा ने उद्धव के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हिन्दी का विरोध करने पर भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है।
उद्धव ठाकरे के आंदोलन का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी मैदान में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव सेना के झूठ की होलिका जलाई है। उद्धव ठाकरे के विरोध में भाजपा नेता और विधायक राम कदम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) की रिपोर्ट को मंजूर किया था और उसे लागू भी किया।
यह भी पढ़ें: हिंदी के विरोध में सड़क पर उतरेंगे राज और उद्धव ठाकरे, निकालेंगे बड़ा मोर्चा
भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की रिपोर्ट को स्वीकार करने और उसे लागू करने का काम उद्धव सरकार ने किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को मराठी लोगों के हक में आवाज उठाने का अधिकार है, क्योंकि पार्टी का जन्म ही इसलिए हुआ था। ये अजित पवार के परिपेक्ष में था क्योंकि उन्होंने इसे लागू किया था। भाजपा का आरोप है कि हिंदी मुद्दे पर शिवसेना UBT की तरफ से जानबूझकर पूरे राज्य में झूठ फैलाया जा रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in