बांग्लादेश की जब बत्ती हुई गुल तब अक्ल आई ठिकाने, भारत को करना पड़ा 3200 करोड़ का भुगतान; जानें पूरा माजरा – Zee News

बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस के हालिया बयान के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. भारत कई मामलों में बांग्लादेश के विकास में सहयोग करता है. जिसकी अहमियत देश में बिजली गुल होने पर समझ आई है.
Bangladesh electricity crisis: भारत को लेकर ऊल-जलूल बातें करने वाले बांग्लादेश की अक्ल तब ठिकाने आई है, जब उसके देश की बत्ती पूरी तरह गुल होने का खतरा मंडराने लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बिजली की भारी किल्लत ने लाखों घरों को अंधेरे में डुबो दिया था, जिसके पीछे की वजह भारतीय कंपनी पर हजारों करोड़ों का बकाया था.
लाखों घरों में छाया अंधेरा
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2025 में बांग्लादेश ने अदाणी पावर को 384 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3200 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. यह भुगतान बिजली आपूर्ति के बकाए का एक बड़ा हिस्सा है. बांग्लादेश ने पिछले साल जुलाई से ही मासिक बकाए का भुगतान करना शुरू कर दिया था. यह कदम तब उठाया गया जब देश के ग्रामीण इलाकों में बिजली की कमी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी.
क्यों हुई देरी और क्या था विवाद?
बांग्लादेश को 2017 के बिजली सौदे के तहत अपनी भुगतान जिम्मेदारियों को पूरा करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं. 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद आयात लागत बढ़ने और देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल ने बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर बहुत दबाव डाला था.
भुगतान में चूक के कारण, अदाणी पावर ने नवंबर 2024 में बिजली की आपूर्ति आधी कर दी थी. हालांकि, बांग्लादेश द्वारा अपनी देनदारियों को कम करने के बाद मार्च 2025 में अदाणी ने पूरी बिजली आपूर्ति करीब 1,600 मेगावाट बहाल कर दी थी.
शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 2017 के बिजली आपूर्ति समझौते की दोबारा जांच करने की मांग की थी. दोनों पक्ष अभी भी कोयले की लागत और प्लांट की क्षमता से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं.
अदाणी पावर का रोल और भारत का सहयोग
2017 के सौदे के तहत, झारखंड में अदाणी पावर का गोड्डा बिजली संयंत्र 25 साल की अवधि के लिए बांग्लादेश को कोयला जलाकर पैदा की गई 100 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करने वाला था. हालिया भुगतान के साथ, बकाया राशि करीब 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक कम हो जाएगा, बशर्ते बांग्लादेश महीने के अंत तक अपना वादा पूरा करे.
अदाणी ने जनवरी से जून की अवधि के लिए करीब 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये के लेट पेमेंट सरचार्ज को माफ करने पर भी सहमति जताई है, अगर बांग्लादेश अपना भुगतान समय पर करता रहे.
बता दें, हाल के भुगतानों के साथ बांग्लादेश ने अदाणी को कुल बिल की गई राशि 2 अरब अमेरिकी डॉलर का करीब 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर चुका दिया है.
ये भी पढ़ें- इंडियन आर्मी की ये नई मिसाइल बनी ‘गेम चेंजर’, 1500 किमी दूर से दुश्मनों पर बरसाएगी कहर; ताकत देख दुनिया भी हैरान
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News