अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, घायल – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | भिंड मालनपुर में बहादुरपुर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रास्ते पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन की शिकायत पर मालनपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन
मालनपुर पुलिस से शिकायत करते हुए लालू बघेल निवासी मेहंदपुर थाना तिघरा, ग्वालियर ने बताया कि 26 जून सुबह 11:30 बजे उसके चाचा बबलू बघेल बहादुरपुर तिराहा पर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बबलू बघेल बुरी तरह घायल हो गए। इसी प्रकार लहचूरा रोड के सामने हाईवे पर अज्ञात ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जा रही महिला मजदूर कल्पना परिहार पत्नी प्रकाश परिहार में टक्कर मार दी। इस घटना में महिला मजदूर को गंभीर चोट आई। दोनों ही मामलों में मालनपुर पुलिस ने जांच करने के बाद वाहन के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News