—विज्ञापन—
‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 27 जून की रात उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 42 साल की उम्र में उनका इस तरह जाना हर किसी को चोंका दिया। साल 2002 में आए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
एएनआई के मुताबिक, हैरी आनंद ने शेफाली को याद करते हुए कहा कि वो बहुत खुशमिजाज और प्यारी लड़की थी। ‘कांटा लगा’ और बाकी गानों की शूटिंग के दौरान उसके साथ बिताए पल आज भी मेरी यादों में ताजा है। वो हमेशा मुस्कुराते हुए मिलती थी। उसकी मौत की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं, यकीन करना मुश्किल है कि अब वो हमारे बीच नहीं है।
हैरी आनंद ने आगे कहा कि शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने को एक नया रूप दिया और उसे अमर बना दिया। आज भी जब वो गाना बजता है तो सबसे पहले शेफाली की याद आती है। अब न वो गाना दोबारा वैसा बन सकता है और न ही वैसी कोई और ‘कांटा लगा गर्ल’ होगी। उसकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी।
हैरी ने शेफाली के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, ‘शेफाली… तुम्हारे साथ हमारे आइकॉनिक हिट गानों पर काम करना मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था। तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा। तुम इकलौती ‘कांटा लगा गर्ल’ हो। इन गानों ने उस समय जबरदस्त तहलका मचाया था और तुम्हारा परफॉर्मेंस पूरी दुनिया में मशहूर हो गया था। ये सब होना तय था। दूसरी क्लिप मेरे गाने ‘कभी आर कभी पार’ की है, जिसमें भी तुमने शानदार काम किया था और वो गाना भी बड़ी हिट साबित हुआ। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा। जिंदगी वाकई बहुत छोटी है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।
A post shared by Harry Anand 🇮🇳 (@harryanand)
ये भी पढ़ें- कौन होगा Shefali Jarivala की संपत्ति का दावेदार, जानें क्या कहता है नियम?
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in