FASTag का ऐसे किया प्रयोग तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, क्या है NHAI का नया नियम? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
FASTag New Rule: FASTag को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अब नियम और सख्त कर दिए हैं। अगर वाहन की विंडस्क्रीन पर फॉस्टैग सही से चिपका नहीं है यानी लटका है या आधा चिपका है। या फिर आपने फास्टैग लगाने की बजाय कार हुआ है या हाथ में लेकर स्कैन करवाते हैं। इन दोनों केस में आपका फास्टैग ब्लैक लिस्ट हो जाएगा। एनएचएआई ऐसी स्थिति को “टैग-इन-हैंड” मानता है। एनएचएआई का कहना है कि इस नियम से टोल पर लोगों को जल्दी निकलने में आसानी होगी।
फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करने से बचने के लिए वाहन चालकों को फास्टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर सुरक्षित तरीके से चिपकाना चाहिए। फास्टैग का केवाईसी जरूर रखें। फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस रखें। कम बैलेंस होने पर फास्टैग वॉलेट में बैलेंस रखें।
यह भी पढ़ें: फास्टैग का 3000 रुपये का सालाना पास कैसे और कहां से बनेगा? वो सवाल, जिनके जवाब जानना जरूरी
टोल पर मनमानी करने वालों की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। राजनेता, गैंगस्टर जैसे कई लोग टोल बचाने के लिए वाहनों पर फास्टैग नहीं लगाते हैं, हां साथ जरूर रखते हैं। टोल पर पहले वह बहस करते हैं, किसी से बात कराते हैं। जब कहीं से काम नहीं बनता है तब वह फास्टैग निकालकर स्कैन करवाते हैं। अब ऐसे वाहन चालकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा।
टोल पर सुचारू रूप से चलाने के लिए एनएचएआई लगातार नवाचार कर रही है। कुछ दिन पहले परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने नेशनल हाईवे पर टोल के लिए एनुअल पास की घोषणा की थी। बताया था कि 15 अगस्त से 3000 रूपये में यह मिलेगा। इसमें 200 यात्राएं या 1 साल की वैधता जो भी पहले हो, तक रहेगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक मेल आईडी जारी की थी। हर टोल पर वह आईडी दी गई है। किसी भी नियमों का उल्लघंन करने पर टोल कर्मचारी उस मेल पर फास्टैग की जानकारी साझा करेंगे। NHAI ऐसे फास्टैग को तुरंत ब्लैकलिस्ट करेगा।
यह भी पढ़ें: 3000 रुपये के फास्ट टैग में कैसे होगी 200 ट्रिप की काउंटिंग? इनको नहीं मिलेगा फायदा
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News