MP News Live Update: भोपाल में बिजली कटौती से लोग परेशान, आज 25 इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई – News18 Hindi

राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की दो अहम बैठकों का आयोजन किया गया है. पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की है, जबकि दूसरी बैठक कांग्रेस विधायकों की होगी. इस अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शामिल हुए हैं। इन बैठकों में आगामी रणनीति, संगठनात्मक विषय और राजनीतिक दिशा तय किए जाने की संभावना है. बैठकें पार्टी के भीतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की योजना के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान पर कांग्रेस खुलकर उनके समर्थन में आ गई है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि उमा भारती ने अपना दर्द जाहिर किया और भाजपा ने उन्हें स्वार्थ के चलते दरकिनार किया. उन्होंने कहा कि उमा ने ही भाजपा को प्रदेश में खड़ा किया और अब उन्हीं को पीछे कर दिया गया.
रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में NSUI की कार्यकारिणी बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी हो गया. खम्हारडीह थाना TI मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है. बैठक में खड़गे की प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियों और कार्यकर्ताओं के रिचार्ज की चर्चा चल रही थी.
मुऊगंज जिलें में हुई मूसलाधार बारिश से बह गया बिकास, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा रिहाई नदी के तट पर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय पानी की तेज धार में बहा, यात्री प्रतीक्षालय के पानी में बहने का लाइव वीडियो आया सामने, यात्री प्रतीक्षालय पहले ही बरसात में बहने से निर्माण कार्य और क्वालिटी पर लोग खड़ा कर रहे हैं सवाल,बरांव पहाड़ी मार्ग पर पैरपाखर ग्राम पंचायत निहाई नदी के तट पर स्थित था यह यात्री प्रतीक्षालय, यात्री प्रतीक्षालय के पानी में बहने का लाइव वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल.
मंदसौर में बाबरेचा-लदूसा रोड पर आज सुबह श्री साईं पब्लिक स्कूल दलोदा की एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार आठ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ड्राइवर अंडर कंस्ट्रक्शन सड़क पर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग व पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचे. फिलहाल, पुलिस दलौदा थाना क्षेत्र में मामले की जांच कर रही है.
Mandsaur School Bus Accident
इंदौर के एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी महेंद्र जाधव ने जिला अस्पताल के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई. सुसाइड से पहले महेंद्र जाधव ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने सूदखोरों द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाया है. वीडियो में व्यापारी ने बताया कि लगातार दबाव और धमकियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो की जांच के साथ-साथ आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. व्यापारी की मौत से व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है.
डीडी नगर, आदित्यपुरम समेत अन्य इलाकों में जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. शनिवार सुबह बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने डीडी नगर चौराहे पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चक्काजाम कर दिया. करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चौराहे पर आवागमन ठप रहा. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि खराब सीवर सिस्टम के कारण उनके घरों में गंदा पानी घुस रहा है, जिससे जीवन दुश्वार हो गया है. कई बार नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, वे धरने से नहीं हटेंगे. उधर, जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है..
Gwalior News
हरदा में 13 जुलाई को करणी सेना परिवार संगठन और राजपूत छात्रावास पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज राजपूत समाज ने सम्पूर्ण जिला बंद का आह्वान किया है. सुबह से ही प्रताप टाकीज चौराहा, नया बाजार और घंटाघर समेत प्रमुख बाज़ार पूरी तरह बंद हैं, हालांकि रोज़मर्रा की ज़रूरतों की दुकानों को छूट दी गई है. जिला बंद कल दोपहर 2 बजे तक रहेगा, जिसके बाद राजपूत समाज न्याय यात्रा निकालेगा, जिसमें हज़ारों लोगें के शामिल होने का दावा किया गया है. समाज की मांग है कि लाठीचार्ज में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए.
Harda News
जबलपुर में एक बार फिर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक बुजुर्ग से 45 लाख रुपये ठग लिए. साइबर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग और अश्लील वीडियो के मामले में फंसाने की धमकी दी. ठगों ने बुजुर्ग को डराया कि उन पर तत्काल गिरफ्तारी हो सकती है. ठगों ने बुजुर्ग को 72 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और तीन दिन तक फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए दहशत में रखा. डर के मारे बुजुर्ग ने ठगों के बताए दो अलग-अलग खातों में 45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. घटना सामने आने के बाद स्टेट साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें जुट गई हैं. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान कॉल या धमकी में आकर इस तरह की ठगी से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें.
जबलपुर में तहसीली न्यायालयों में लम्बे समय से चली आ रही तहसीलदारों की अनुपस्थिति की समस्या को दूर करने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य शासन के निर्देशों के बाद कलेक्टर ने सभी तहसीलों में न्यायालयीन कार्य के लिए फुल टाइम तहसीलदारों की नियुक्ति की है. अब तहसील न्यायालय में तहसीलदार हमेशा मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों को छोटे-छोटे मामलों के निपटारे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अलग से तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं, ताकि न्यायालयीन कार्य प्रभावित न हों.
 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे. दोपहर 2.10 बजे वे जबलपुर के बाईपास चौराहे से शुरू होने वाली रैली में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4 बजे मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. रात 8.30 बजे वे पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से मुलाकात करेंगे. रात्रि 9 बजे पूर्व सांसद रविनंदन सिंह और 9.30 बजे प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट करेंगे. दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी.
भोपाल में स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा से आवागमन पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी. जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के पीछे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रशासन स्कूल संचालकों को भी इस बारे में समझाइश देगा और ई-रिक्शा प्रबंध को कड़ाई से लागू करने के निर्देश देगा. जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके. प्रशासन का उद्देश्य बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है.
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित व्यापारी निशांत सिंगल के गोदाम से करीब 18 लाख रुपये की 147 पेटी किशमिश चोरी का मामला सामने आया है. बहोड़ापुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें ग्वालियर का सतीश और उसका नाबालिग साथी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, चोरी की साजिश गोदाम के ही कर्मचारियों अभिषेक, विकास और पवन ने रची थी. आरोपी गोदाम से किशमिश ऑटो में भरकर ले गए थे. घटना के बाद व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है.
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे से प्रदेश वापस लौटेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना था. CM डॉ. यादव ने तीन दिन दुबई और तीन दिन स्पेन में बिताए, जहां उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के निवेशकों और उद्योगपतियों से विस्तार से चर्चा की. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस विदेश यात्रा के सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आ सकते हैं और प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं. दुबई और स्पेन में हुई मुलाकातों के दौरान CM ने मध्य प्रदेश की मजबूत अर्थव्यवस्था, निवेश के लिए अनुकूल माहौल और नई नीतियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया.
ग्वालियर के पटेल नगर इलाके में होटल कर्मचारियों से विवाद और गुंडागर्दी करने वाले SI प्रशांत शर्मा पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है. News18 की ख़बर के खुलासे के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP ने SI प्रशांत शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं, घटना की विभागीय जांच की ज़िम्मेदारी CSP को सौंपी गई है. पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गई थी.
बता दें कि दो दिन पहले SI प्रशांत शर्मा अपने दोस्त के साथ मर्सडीज़ कार में होटल पहुंचा था. यहां होटल कर्मचारियों से कहासुनी के बाद SI पर गालीगलौज और कार तोड़फोड़ का आरोप लगा. मामला यहीं नहीं रुका, विवाद के बाद SI ने एक युवक को कार के बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और फिर होटलकर्मियों के रोकने पर मर्सडीज़ कार लेकर भाग निकला.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News