Published 07:17 IST, December 10th 2024
India News Live: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। सत्र में हंगामे के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विपक्षी सांसदों के साथ मीटिंग करेंगे, जिसमें वह सदन को शांति से चलाने की अपील करेंगे। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के ASI सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है।
RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा, “कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को (INDIA गठबंधन का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।”
कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर 3 दिन का शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।
PM मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “एसएम कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए। एस.एम. कृष्णा एक विपुल पाठक और विचारक भी थे।”
राजस्थान के दौसा में खेलते समय एक 5 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। DM देवेंद्र कुमार ने बताया, “रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। NDRF-SDRF की टीम यहां काम कर रही हैं। प्रशासन (बच्चे को बाहर निकालने का) प्रयास कर रही है।”
मुंबई के कुर्ला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुर्ला में BEST की एक बस ने पैदल चल रहे लोगों और कई गाड़ियों को कुचल दिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मुंबई के कुर्ला से BEST की एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
कर्नाटक के पूर्व CM और BJP नेता एसएम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका पार्थिव शरीर पतृक गांंव मद्दुर ले जाया जाएगा।
ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना के ASI सर्वे की मांग वाली याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष की ओर से याचिका दाखिल कर ASI सर्वे की मांग की गई।
Updated 10:10 IST, December 10th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video