मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक! किस मुद्दे पर एकसाथ हुए रूस-यूक्रेन, उड़े US और ड्रैगन – ABP न्यूज़

India Russia Relations: भारत और रूस की दोस्ती बहुत पुरानी है. रूस ने मुश्किल समय में भारत की मदद की है. इस साझेदारी में हाल में ही एक अनोखा मोड़ आया है. इस साझेदारी में अब यूक्रेन भी शामिल हो गया है. 
यह तीन देशों के बीच एक अनोखी त्रिकोणीय साझेदारी है, जो मौजूदा जियोपॉलिटिकल परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण है. इस साझेदारी को देखकर अमेरिका और चीन दोनों ही हैरान हैं क्योंकि इस समय रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध में है. 
हाल में ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर गए थे. इस दौरान भारत को रूस से एक नया युद्धपोत INS तुषिल सौंपा गया. भारत के लिए एक यह एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच इस समय युद्ध चल रहा है. इसके बाद भी भारत को एक नया युद्धपोत मिल गया है. INS तुषिल एक क्रिवक III-क्लास वॉरशिप है. 
रूस द्वारा इसे भारत के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है. इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसके प्राथमिक इंजन, गैस टर्बाइन, यूक्रेन में निर्मित हैं. ये एक अनोखी स्थिति क्योंकि एक रूसी वॉरशिप, यूक्रेनी इंजन के साथ, भारत को मिल रहा है. 
ये भारत की कूटनीतिक क्षमता का एक शानदार उदाहरण है. इन कठिन हालातों में भी भारत ने रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखें हैं.  जबकि इस समय दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध में हैं. भारत ने इस हालात का फायदा उठाकर दोनों देशों से सैन्य उपकरणों की खरीद की है. जिस वजह से भारत को अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में मदद मिली है. वहीं, भारत के संबंध रूस और यूक्रेन दोनों से मजबूत हुए हैं. 
जानें क्यों जरूरी है भारत के लिए साझेदारी 
ये साझेदारी भारत के लिए काफी ज्यादा जरूरी है. भारत, रूस और यूक्रेन, तीनों देशों का हिंद महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक हित है. चीन इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में भारत, रूस और यूक्रेन के बीच की ये साझेदारी संतुलनकारी शक्ति के रूप में आगे आ सकती है. वहीं,  INS तुषिल के शामिल होने से इंडियन नेवी की ताकत में इजाफा होगा. ये युद्धपोत अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर सिस्टम से लैस है. 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News