Feedback
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए. इसमें एक बंदर किसी इंसान की तरह दो पैरों पर दौड़ता-भागता नजर आ रहा है. ध्यान से देखने पर पता चलता है कि बंदर का एक हाथ किसी दुर्घटना में कट गया है. इस वजह से उसे दो पैरों पर चलना पड़ता है.
बंदर ने हाथ कटने के बाद खुद को इस तरह से ढाल लिया है कि उसे दो पैरों पर चलने में कोई परेशानी होती नहीं दिखाई दी. वह दो पैरों पर ही तेजी से दौड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है. बंदर के इस असामान्य व्यवहार को देखकर लोग चकित हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बंदर ने अपने एक अंग को खोने के बाद खुद को इस चुनौती से लड़ने के लिए कैसे तैयार किया. अब वो दो पैरों पर ही चलता और दौड़ता है और इसमें उसे कोई परेशानी नहीं हो रही है.
The images are from a natural life park abroad. A monkey that lost an arm learned to walk on two legs.
pic.twitter.com/twr9v92aX0
दो पैरों पर सरपट भागता दिखा बंदर
सोशल मीडिाय प्लेटफार्म एक्स पर @TansuYegen नाम के हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें बंदर का दो पैरों पर दौड़ते हुए चौंकाने वाला वीडियो है. पोस्ट का कैप्शन है – बंदर ने एक हाथ खो दिया था, अब उसने दो पैरों पर चलना सीख लिया है. यह वीडियो प्राइमेट के व्यवहार को कैप्चर करता है.
लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो
19 सेकंड लंबा वीडियो बंदर को सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाता है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान चलता है. अचानक, वह कुछ नोटिस करता है और अपना रास्ता बदल लेता है और वापस भागने लगता है. इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और कुछ यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है.
यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने लिखा है – ये तो मुझसे भी ज्यादा तेज दौड़ रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा है- वह ऐसा कर पाया क्योंकि किसी ने उसे नहीं बताया था कि वह ऐसा नहीं कर सकता. न ही उसने खुद माना कि वह ऐसा नहीं कर सकता.
(Aajtak.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है.)
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू