admin
News Admin
नागपुर: देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री (Cm Devendra Fadnavis) की शपथ लेने के बाद 12 दिसंबर को पहली बार नागपुर (Nagpur) आने वाले हैं। फडणवीस के अपने गृह नगर आने को लेकर नागपुर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने जंगी स्वागत करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर तैयारी भी जोरशोर से शुरू है।
ज्ञात हो कि, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में भाजपा की अगुवाई में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। महायुति (Mahayuti) को जहां 232 सीटों पर जीत मिली है, वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) मात्र 49 सीटों पर सिमट गई। गठबंधन में भाजपा को अकेले 132 सीटों पर जीत मिली। जिसके बाद पांच दिसंबर को फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
देवेंद्र फडणवीस अपनी पारंपरिक दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। फडणवीस ने अपने निकटतम प्रतिध्वंधि कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 40 हजार वोटों से हराया। फडणवीस छठी बार इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं और विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने थे।
नागपूर जिले की 12 सीटों मेसे नौ सीटों पर महायुति को जीत मिली है। दक्षिण-पश्चिम नागपुर, पूर्व, मध्य, दक्षिण नागपुर, हिंगना, कामठी, काटोल, सावनेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीते हैं, वहीं रामटेक सीट पर शिवसेना के प्रत्याशी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस मात्र उमरेड, पश्चिम और उत्तर विधानसभा सीट ही जीत पाई।
Copyright © All rights reserved