UP-Uttarakhand News LIVE: नूरी मस्जिद के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर, लखनऊ, कानपुर में बांग्लादेश हिंदुओं के लिए बड़ा प्रदर्शन – Zee News Hindi

UP-Uttarakhand LIVE News Updates : उत्तराखंड में शहरी निकायों में आरक्षण विधेयक को राजभवन की मंजूरी मिल गई. फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया. बदायूं जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में आज सुनवाई होगी. अटाला मस्जिद मामले, ज्ञानवापी स्थित वजूखाने का एएसआई सर्वे पर भी सुनवाई है.
 
Trending Photos
UP-Uttarakhand LIVE News Updates : उत्तराखंड में शहरी निकायों में आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिल गई है. फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया है. बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ भारत में आक्रोश. आज लखनऊ में होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन. हजरतगंज चौराहे तक प्रदर्शन किया जाएगा. बड़े हिंदू संगठन प्रदर्शन में शामिल होंगे. कानपुर के बड़े चौराहे पर होगा प्रदर्शन.  देहरादून 10 दिसंबर को आधे दिन बाजार बंद रहेंगे बाजार. बदायूं जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में आज सुनवाई होगी. अटाला मस्जिद मामले पर आज होगी सुनवाई.ज्ञानवापी स्थित वजूखाने का एएसआई सर्वे की मांग का मामला. हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई.

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.  zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज,  वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है.  उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.

Uttarakhand News Live: शहरी निकायों में  आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी
देहरादून सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर राजभवन ने दी आरक्षण विधेयक को मंजूरी शहरी निकायों में आरक्षण के विधेयक को दी मंजूरी निकाय चुनाव से जुड़े इस फैसले का था सभी को इंतज़ार ओबीसी विधेयक पर महाधिवक्ता ने एक दिन पहले दी थी राय एक महीने से राजभवन में अटका है आरक्षण विधेयक आज राजभवन की मंज़ूरी के बाद सूबे में सियासी सरगर्मियाँ तेज होने के आसार
Kaushambi News:नशे की हालत में बाराती- घरातियों में चले लाठी डंडे,एक की मौत 
कौशांबी जिले में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारात में मार पीट हो गयी। इसमे दो बाराती घायल हो गए। जिसमे से एक की मौत हो गयी। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। सुबह जानकारी पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
Jhansi News: झांसी में तलवार से वार कर दो को उतारा मौत के घाट
झांसी में थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के कुटोरा गांव में सुबह घर में घुसकर एक शख्स ने तलवार से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
Hamirpur News Live: हमीरपुर हादसे में एक युवक की मौत
हमीरपुर- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत मे लगे कटीले तार से टकराई, कटीले तारों में फसकर बाइक सवार एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, गम्भीर हालत में घायल को कानपुर किया गया रेफर, शादी में शामिल होने चंदौलीजार जा रहे थे बाइक सवार, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर कोतवाली इलाके के कलौलीजार के पास की घटना।
Dehradun News: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द चुनाव कमेटी करेगी घोषित
आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से पंचायत चुनाव को लेकर विचार मंथन कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी में जुटी है. जैसे केंद्रीय नेतृत्व का दिशा निर्देश मिलेगा उसके बाद कमेटी की घोषणा की जाएगी.
Dehradun News: देहरादून में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जनआक्रोश रैली
राजधानी देहरादून में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें तमाम हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोग भी शामिल है। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है तुरंत बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की जा रही है । साथ ही राजधानी देहरादून की सभी दुकानें बंद है और आज बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है ।
 
UP News LIVE:आज जामा मस्जिद केस की सुनवाई स्थगित
बदायूं: नीलकंठ महादेव मंदिर और जामा मस्जिद केस की आज सुनवाई स्थगित, कंडोलेंस के चलते आज सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी को आज अपना पक्ष रखना था, मुस्लिम पक्ष के बयानों के बाद हिंदू पक्ष को अपने तर्क प्रस्तुत करने थे, हिंदू पक्ष नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की इजाजत मांग रहा है, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मंदिर का कोई अस्तित्व नहीं है, अगली सुनवाई की तारीख 17 दिसंबर
UP News LIVE: BJP संगठन चुनाव पर बड़ी खबर
6 संगठनात्मक क्षेत्रों में आज होंगी बैठक 
भूपेंद्र चौधरी कानपुर में करेंगे बैठक 
मंडल, जिला चुनाव पर होगा मंथन 
UP News LIVE: बरेली से बड़ी खबर 
जमीन पर कब्जा करने का मामला 
विरोध करने पर युवक संग मारपीट 
दारोगा और उसके बेटे पर गंभीर आरोप 
UP News LIVE: 12 हजार मस्जिदों का होगा सर्वे ?
#up
12 हजार मस्जिदों का होगा सर्वे ?
मुगलों के पाप, सर्वे से जांच
भारत की हर मस्जिद के नीचे मंदिर है ? #MughalHistory #MosqueTempleDebate #HistoricalSurvey #CulturalSurvey @shukladeepali15 pic.twitter.com/ZuQ2AekSdl
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 10, 2024
UP News LIVE:तमंचा लेकर कोर्ट पहुंचा शख्स 
#Kanpur
तमंचा लेकर कोर्ट पहुंचा शख्स
पेशी के दौरान तमंचा गिरने से हड़कंप
वकीलों ने शख्स को मौके पर दबोचा #uknews #zeeupuk @shukladeepali15 pic.twitter.com/TutVZENq6Z
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 10, 2024
UP News LIVE:गहरे तालाब में डूबा युवक
चंदौली में 18 साल का युवक गहरे तालाब में डूबा. डूबने की जानकारी होते ही गांव में मचा हड़कंप, सूचना के बाद पुलिस के साथ पहुंची गोता खोर की टीम, शव बरामद करने के लिए रेस्क्यू जारी, तीन दोस्तों में तालाब तैरकर पार करने की लगी थी शर्त, दो दोस्त तालाब को तैरकर कर लिए पार, काजू चौहान बीच तालाब में डूबा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुंवा गांव की घटना
UP News LIVE: फतेहपुर में मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराया गया 
नूरी जामा मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराया गया
UP News LIVE:रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर 
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा शत्रु संपत्ति विभाग 
DGPS सर्वे करने के लिए पहुंची टीम 
शत्रु संपत्ति की होगी जिओ टैगिंग 
UP News LIVE:उत्तर प्रदेश रोडवेज के कर्मचारियों को तोहफा
उत्तर प्रदेश रोडवेज के कर्मचारियों को योगी सरकार ने नए साल से पहले तोहफा दिया है. सरकार ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ा दिया है. इन कर्मचारियों को अब तक 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलता था, लेकिन अब उन्हें 46 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि परिवहन निगम में कार्यरत 15,843 नियमित कर्मचारियों को इसका फायदा होगा. मंहगाई भत्ते बढ़ने से अब कर्मचारी नए जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे, जिसका लाभ परिवहन निगम को मिलेगा.
UP News LIVE:अलीगढ़ में मंदिर में घुसी कार
अलीगढ- देर रात विधायक का स्टीकर लगी कार मंदिर में घुसी, कार की टक्कर से मंदिर का गेट व दीवार टूटी, कार में सवार दो युवक घायल, थाना बन्ना देवी क्षेत्र के रसलगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, हादसे के बाद रात में जीटी रोड पर लंबा जाम लगा
UP News LIVE:ललितपुर में तेज रफ्तार का कहर
ललितपुर – तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला , बाइक सवार दो युवकों की मौत, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिलगन जखौरा मार्ग पर देर रात की घटना 
UP News LIVE:नशे में धुत्त बाइक सवार का कारनामा
जालौन में शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार का कारनामा, ई-रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मामूली सी बात पर रिक्शा चालक की सरेराह की पिटाई, राहगीरों ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को किया रवाना, नशेड़ी युवक का मारपीट से नहीं भरा मन, तो दौड़कर फिर रिक्शा चालक को पकड़कर पीटा, उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड मौनी मंदिर के पास का मामला
UP News LIVE:ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-3 से बड़ी खबर 
पुलिस ने हत्यारोपी को किया अरेस्ट 
8 दिसंबर को की थी एक शख्स की हत्या
UP News LIVE: कौशांबी के सैनी कोतवाली से बड़ी खबर 
स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर 
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत 
ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार 
 
UP News LIVE: मुजफ्फरनगर के शाहपुर से बड़ी खबर 
पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ 
4 डकैतों को लगी पुलिस की गोली 
डकैतों के कई साथी मौके से फरार 
 
UP News LIVE: मुरादाबाद की मझोला से बड़ी खबर 
ऑटोलिफ्टिंग गैंग के 2 सदस्य अरेस्ट 
मौके से 2 बदमाश फरार 
चोरी की 3 कारें, इलेक्ट्रॉनिक टूल बरामद 
 
UP News LIVE: बरेली। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना युवक को पड़ा महँगा 
दरोगा अपने बेटे के साथ कर रहा जमीन पर कब्जा. जबरजस्ती खेत पर ट्रैक्टर चला कर पीड़ित की उजाड़ी खेती.  मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल. कलक्ट्रेट स्थित मालखाने का इंचार्ज बताया जा रहा आरोपी. दरोगा कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो 
UP News LIVE: बाराबंकी के लोनीकटरा से बड़ी खबर
टीचर पर छात्र को बेरहमी से मारने का आरोप 
शिकायत करने पर अभिभावक के साथ अभद्रता 
मामले की जांच में जुटी पुलिस 
 
Mahoba News: पैदल जा रहे लोगो को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा , 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज किया रिफर , सदर कोतवली क्षेत्र के डाक बंगला तिराहै का मामला
प्रयागराज से बड़ी खबर 
अटाला मस्जिद मामले पर आज होगी सुनवाई 
कल हाईकोर्ट में टली थी सुनवाई 
बेंच नहीं बैठने के कारण टली थी सुनवाई 
Lucknow News: लखनऊ- भाजपा आज तय करेगी चुनावी रणनीति
सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्र में आज होंगी चुनावी बैठकें
पश्चिम की तावड़े कानपुर की भूपेंद्र चौधरी लेंगे बैठक
यूपी बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करने जा रही है सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्र में यह बैठकें आज दोपहर 12:00 बजे से होगी इनमें मंडलों और जिलों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन होगा पश्चिम क्षेत्र की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावडे लेंगे जबकि कानपुर क्षेत्र की बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लेंगे बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने इस संबंध में पत्र जारी किया है इसके अनुसार पश्चिम क्षेत्र की बैठक मंगलवार को गाजियाबाद में होगी जबकि अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ में होगी ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में होगी जिसमें प्रदेश के शहर प्रभारी संजय भाटिया मौजूद रहेंगे गोरखपुर क्षेत्र की बैठक प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे लेंगे यह बैठक गोरखपुर में होगी प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया काशी क्षेत्र की बैठक लेंगे जो वाराणसी में होगी इन क्षेत्रीय बैठकों में प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी पर्यवेक्षक क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष जिला चुनाव अधिकारी जिला शहर चुनाव अधिकारी मंडल संगठन पर्व सहयोगी शामिल होंगे प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत बूथों के गठन की प्रक्रिया से हुई थी।
Kanpur News LIVE updates: कानपुर के बड़े चौराहे पर होगा प्रदर्शन 
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का होगा विरोध 
हजारों की संख्या में हिंदू संगठन प्रदर्शन में शामिल होंगे 
Lucknow News: विकास प्राधिकरण का एक्शन
फिर चला प्रशासन का बुलडोजर 
रमन रेती क्षेत्र में कार्रवाई 
 
Dehradun News LIVE; देहरादून 10 दिसंबर को आधे दिन बंद रहेंगे बाजार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजधानी के सभी हिंदुत्व निष्ट संगठनों का साथ देने सामाजिक संगठन भी आ गए है। दस दिसंबर को देहरादून में आयोजित हो रहे आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए व्यापार मंडल ने आधा दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।
UP News LIVE: लखनऊ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन
लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरु होकर हजरतगंज चौराहे तक होगा प्रदर्शन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसक घटनाओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन। प्रदर्शन में तमाम हिंदू संगठन होंगे शामिल। गायत्री परिवार,प्रजापति ईशवरीय ब्रह्माकुमारी संगठन के लोग होंगे शामिल। इस्कॉन मंदिर, जैन समाज बौद्ध समाज के लोग भी होंगे शामिल। विश्व हिंदू परिषद ,हिंदू जागरण मंच भी प्रदर्शन मे होगा शामिल। बजरंग दल,ABVP, मजदूर संगठन भी होगा शामिल। अधिवक्ता परिषद के लोग भी विरोध प्रदर्शन में होंगे शामिल। बीजेपी के बड़े नेता व संघ परिवार के लोग भी विरोध प्रदर्शन में होंगे शामिल। 2:00 बजे से शुरु होगा बड़ा प्रदर्शन। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठन के लोग होंगे एकजुट। बांग्लादेश हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले होगा विरोध प्रदर्शन। बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ लखनऊ मे बड़ा प्रदर्शन।
आज मुस्लिम पक्ष अपना पक्ष रखेगा
संभल- जिला न्यायालय की कोर्ट ने सर्वे जांच रिपोर्ट के मामले में कोई आदेश जारी नहीं किया.  अब 15 दिन के अंदर कभी भी सर्वे जांच रिपोर्ट पेश कर सकते है कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव.  जामा मस्जिद विवाद मामले में निचली अदालतों के कोई निर्णय न दिए जाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के पालन में कोर्ट ने  कोई सुनवाई नहीं की.  कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव 15 दिन में  जामा मस्जिद सर्वे जांच रिपोर्ट जमा करेंगे. 
 
UP News LIVE: प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर
ज्ञानवापी स्थित वजूखाने का एएसआई सर्वे की मांग का मामला
हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई
 जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई
हिंदू पक्ष राखी सिंह की तरफ़ से दाखिल की गई है याचिका
वजूखाने का संरक्षित एरिया का एएसआई से सर्वे कराने की मांग की गई है
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News