Delhi Election: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ऑटोवालों की होगी बल्ले-बल्ले – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Arvind Kejriwal First Guarantee for Auto Drivers: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने पहली गारंटी के तहत दिल्ली के ऑटो ड्राइवर्स से बड़ा वादा किया है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो ऑटो ड्राइवर्स के लिए दिल्ली सरकार कई बड़े फैसले लेती नजर आएगी।
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी सिर्फ और सिर्फ ऑटो ड्राइवर्स के नाम है। इस गारंटी के तहत केजरीवाल ने ऑटोवालों का इंश्योरेंस करवाने की बात कही है। इस इंश्योरेंस के तहत ऑटो ड्राइवर्स को 10 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। इसके अलावा ऑटो ड्राइवर्स की बेटी की शादी में 1 लाख तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही ऑटो वालों को वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपए भी मिलेंगे। यह पैसे सीधे ऑटो ड्राइवर्स के खाते में जाएंगे। यही नहीं, ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा भी दिल्ली सरकार ही उठाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को ओवैसी ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेगा चुनाव
Auto वाले भाइयों का सम्मान – यही है AAP की पहचान🔥
आज AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी अपनी धर्मपत्नी @KejriwalSunita जी के साथ न्यू कोंडली में एक ऑटो वाले भाई के घर खाना खाने पहुँचे। pic.twitter.com/EzyCPrWL7C
— AAP (@AamAadmiParty) December 10, 2024

दिल्ली के पूर्व सीएम ने इससे जुड़ा ट्वीट भी शेयर किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा AAP की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों को केजरीवाल सरकार 5 गारंटियां देगी। हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।
दिल्ली में दोबारा आम आदमीं पार्टी की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों के लिए केजरीवाल की 5 गारंटियां –
• हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
• बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
• वर्दी के लिए साल में 2 बार ₹2500
• बच्चों को कॉम्पिटिशन के…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 10, 2024

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही AAP ने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। AAP ने पहले 11 प्रत्याशियों की लिस्ट निकाली और बीते दिन 20 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वहीं अब केजरीवाल की पहली गारंटी भी सामने आ गई है। गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- बिहार की ‘महिला रैली’ को लेकर लालू का CM नीतीश पर तंज, आंखें सेंकने जा रहे होंगे…
 

Edited By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News