अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज (बुधवार), 11 दिसंबर 2024 की बात करें तो सुबह 7.30 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 72.49 डॉलर प्रति बैरल जबकि WTI क्रूड 68.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है.
भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 11 दिसंबर 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.
यहां चेक करें पेट्रोल की कीमत
महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं.
यहां चेक करें डीजल के रेट
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू