LIVE Monsoon Session Updates: चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी? सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Monsoon Session Day 6 LIVE Updates: संसद के आज मानसून सत्र का छठा दिन है और आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर करीब 16 घंटे चर्चा की शुरुआत हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने की। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी सरकार की तरफ से चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने 3 दिन के लिए अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।
आज NDA के सभी सांसद सुबह 10 बजे मकर द्वार पर इकट्ठे होकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किए । आज मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं। ये चार चूहे कहाँ से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी? इसका जवाब कौन देगा?

#watch सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "क्या आपकी अंतरात्मा आपको बैसारन में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने के लिए कहने की इजाज़त देती है?… हम पाकिस्तान का 80% पानी रोक रहे हैं, ये कहते हुए कि… pic.twitter.com/wlCjTA8bjV

#watch सदन में ऑपरेशन सिन्दूर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "…डोनाल्ड (ट्रम्प) को चुप कराओ, डोनाल्ड का मुंह बंद कराओ नहीं तो हिंदुस्तान में मैकडॉनल्ड्स को बंद कराओ…" pic.twitter.com/Zsn92XvgV8

#watch सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "मैं इस सदन को याद दिलाना चाहता हूँ कि डोकलाम संकट चल रहा था। विपक्ष के नेता ने सरकार से नहीं, विदेश मंत्रालय से नहीं, बल्कि चीनी राजदूत से जानकारी लेने का फैसला किया। उन्होंने चीनी राजदूत से तब जानकारी ली जब… pic.twitter.com/4mxL4Zuwys

#watch सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "22 अप्रैल से 17 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई…" pic.twitter.com/UBr6wH9S0r
लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 7 मई की सुबह पाकिस्तान को मैसेज भेज दिया गया था। आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें नष्ट किया गया। भारत परमाणु बलैकमेल नहीं सहेगा। ब्रिक्स और क्वाड ने इस हमले की निंदा की थी। नागरिकों की रक्षा करना हमारा अधिकार है।
लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का केवल तीन देशों ने विरोध किया था। TRF को आतंकी सगठन घोषित किया गया, पाकिस्तान बचाव कर रहा था। दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया गया है। पाकिस्तान का असली चेहरे दुनिया के सामने आ गया।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की मंशा घाटी में सांप्रदायिक हिंसा को फैलाना था। इस हमले के बाद हमें कठोर कदम उठाने पड़े। UNSC ने भी आतंकी हमले की निंदा की थी।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि पीएम मोदी, आप अपने ‘X’ हैंडल पर एक बार भी ये क्यों नहीं पोस्ट कर पाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो कुछ भी कहा वो गलत है। जैसे ही आप अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होते हैं, आपकी लंबाई 5 फीट रह जाती है और आपकी छाती 56 इंच से घटकर 36 इंच रह जाती है। आप अमेरिकी राष्ट्रपति से इतना डरते क्यों हैं?
JDU सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जिस तरह हम लोग दीपावली में फुलझड़ी जलाते थे और वो हवा में जाकर फटता है, वही हाल पाकिस्तान की मिसाइलों का हुआ है। हवा में ही उनके मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना ने 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम सरकार के दुश्मन नहीं है, हम देश के पक्ष में बोल रहे हैं लेकिन सच्चाई सुनने का हक हमारा है। सरकार सच से ना डरे। हमें ऐसा लगा कि हम फतह करके रहेंगे लेकिन बाद में एहसास हुआ कि पैर डगमगा गए। हमें पीछे नहीं हटना था।
कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि पूरा देश और विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के साथ था लेकिन 10 मई को सूचना आती है कि हम सीजफायर पर सहमत हो गए हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ? अगर पाकिस्तान वाकई घुटने टेकने के लिए तैयार तो आपने सरेंडर क्यों किया? अमेरिका के राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देश को मजबूर किया, अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि 6 जेट गिरे हैं तो हम जानना चाहते हैं कि कितने लड़ाकू जहाज गिरे?
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि CDS कह रहे हैं कि पहले दिन हमारे लड़ाकों ने कुछ गलतियां की, हम दूर से हमला कर रहे थे और फिर बाद में इसमें सुधार किया और फिर हमला किया। आखिर ऐसा क्यों हुआ?

गौरव गोगोई ने कहा कि देश में 33 राफेल हैं, अगर कुछ ही गिरे तो भी ये बड़ी क्षति है। पाकिस्तान को चीन से कितना समर्थन मिल रहा है, हम सरकार से यह जानना चाहते हैं।
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि उनका मकसद जमीन लेना नहीं था, बल्कि आतंकियों को निशाना बनाना था तो POK कब लेंगे? POK क्यों नहीं लिया?
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि आंतकियों ने एक घंटे तक गोलियां बरसाईं और आराम से चले गए लेकिन पहली एंबुलेंस पहुंचने में एक घंटे का वक्त लगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कुछ दिन पहले ही दौरे पर गए थे और सुरक्षा पर बैठक की थी। इसके बाद यह घटना हुई।

पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुबई से वापस आने के बाद पीएम मोदी को पहलगाम जाने की जगह बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। अगर पहलगाम में कोई गया तो हमारे दल के नेता राहुल गांधी गए। उनके लिए आवाज राहुल गांधी उठा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 26 लोगों की जान लेने वाले दहशतगर्दों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ पाई? इन्हें पनाह दी गई थी। एक घंटे तक गोलियां बरसाईं और फिर वे आराम से चले गए। इतने दिन बाद भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
रक्षा मंत्री के जवाब पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम में दहशतगर्द कैसे आए। हजारों लोग एकत्रित थे वहां कैसे 5 लोगों ने गोलियां बरसाईं। पूरा देश जानना चाहता कि आखिर ये पाकिस्तान से आए कैसे? आखिर उनका मकसद क्या था? मुझे देख है कि सैनिकों की बात तो हुई लेकिन पाकिस्तान के दहशतगर्दों पर नहीं बोले।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कहा कि आज का भारत अलग तरह से सोचता है और अलग तरह से काम करता है। हमारा मानना है कि जब आपका विरोधी आतंकवाद को रणनीति बना लेता है और बातचीत की भाषा नहीं समझता,तो दृढ़ रहना और निर्णायक होना ही एकमात्र विकल्प है।”
लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम यह भी जानते हैं कि युद्ध अपनी बराबरी वालों से करना चाहिए। तुलसीदास ने यही लिखा है कि प्रीत और बैर बराबरी वालों से होना चाहिए। शेर यदि मेढ़कों को मारे तो उसका बहुत अच्छा संदेश नहीं जाता है। हमारे देश की सेना शेर है।

उन्होंने कहा कि जो मुल्क दूसरों पर निर्भर है उससे मुकाबले का मतलब है कि अपना स्तर कम करना। हमारा विरोध उनकी आतंक की नीति के खिलाफ है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उद्देश्य बड़े हों तो हमें अपेक्षाकृत छोटे मुद्दों से विचलित नहीं होना चाहिए। छोटे मामलों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने से राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारे सैनिकों के सम्मान और उनके मनोबल जैसी महत्वपूर्ण चिंताओं से ध्यान भटक सकता है, ऐसा कुछ विपक्ष में हमारे कुछ सहयोगियों के साथ हो रहा है। अब विपक्ष में हमारे मित्र ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सही सवाल नहीं पूछ पा रहे हैं, तो मैं क्या कह सकता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि अंत में ‘धर्म’ की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना आवश्यक है। हमने 2006 के संसद हमले, 2008 के मुंबई हमले देखे। अब हमने कहा है कि बहुत हो गया और सुदर्शन चक्र उठा लिया।
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने दुनिया को बता दिया है कि हम आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का प्रण ले चुके हैं। पाकिस्तान झूठ की बुनियाद पर खड़ा देश है। आतंकवाद दुनिया भर के लिए खतरा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर शेर मेंढकों को मारे तो इससे अच्छा संदेश नहीं जाता। हमारी भारतीय सेना शेर है।
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने भी पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए हैं। लेकिन बाद में, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, हमने शांति स्थापित करने के लिए एक अलग रास्ता अपनाया है। नरेंद्र मोदी सरकार का रुख स्पष्ट है – बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि परीक्षा का परिणाम मायने रखता है, पेन्सिल, पेन के टूटने की चिंता नहीं करनी चाहिए। हमारी सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया तब ऑपरेशन को रोका गया।
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पार करना या वहां के इलाके पर कब्जा करना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था। ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का उद्देश्य उन आतंकी नर्सरियों को खत्म करना था जिन्हें पाकिस्तान ने कई सालों से पाला था।
यदि विपक्ष को सवाल पूछना था तो यह पूछना चाहिए था कि सेना ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए? क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो उत्तर है कि हां, ऑपरेशन सफल रहा। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा क्या उनके आकाओं कर नुकसान पहुंचाया गया तो उत्तर है कि हां। क्या सेना को नुकसान हुआ तो जवाब है नहीं।
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के निशाने पर हमारे सैन्य ठिकाने थे लेकिन वह टारगेट पर हिट नहीं कर पाया। हमारे करारे जवाब की वजह से पाकिस्तान ने हार मानी। अगर पाकिस्तान नहीं माना तो फिर से कार्रवाई होगी।
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी, न तो उकसावे वाली और न ही विस्तारवादी। फिर भी 10 मई, 2025 को लगभग 1:30 बजे, पाकिस्तान ने मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और अन्य लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करके भारत पर बड़े पैमाने पर हमला किया।
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए समन्वित हमलों ने 9 आतंकवादी ठिकाने पर सटीकता से हमला कर दिया। इस सैन्य अभियान में, यह अनुमान है कि सौ से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी मारे गए। इनमें से अधिकांश जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक और संचालक मारे गए।
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।”

During debate in Lok Sabha on Operation Sindoor Defence Minister Rajnath Singh says, "I pay my tributes to the brave soldiers who have sacrificed their lives for the nation." pic.twitter.com/ZZH04MLDxX
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News