India Pakistan News in Hindi: भारत में बरसों से रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चल रहा है. इस अभियान से पाकिस्तानियों का दिल बैठा जा रहा है. वे भारत से भगाए जा रहे अवैध बांग्लादेशियों को अजीब सलाह दे रहे हैं.
Trending Photos
Drive against illegal Bangladeshis in India: हिंदुस्तान से अवैध बांग्लादेशियों को देश से बाहर किया जा रहा है और दर्द पाकिस्तान को हो रहा है. दिल पाकिस्तानियों का रो रहा है. वहां की अवाम चिंता में डूब गई है कि भारत में इतनी यूनिटी क्यों है. हालांकि कई पाकिस्तानी ये भी कहते हैं कि शेख हसीना से अच्छे ताल्लुकात के कारण ही अवैध बांग्लादेशी हिंदुस्तान में रह रहे थे. लेकिन हसीना के बांग्लादेश में सरकार जाने के बाद से वो खुद निहत्थी हैं. लिहाजा मौजूदा हालात को देखकर मोदी सरकार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन ले रही है.
अवैध बांग्लादेशियों पर चल रहा हिमंता का हंटर
असम में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों के खिलाफ हिमंता सरकार का हंटर चल रहा है. उन्हें प्रदेश से खाली कराया जा रहा है. पलायन कर वो अपना सालों पुराना इलाका छोड़ रहे हैं. इसका खौफ सिर्फ अवैध बांग्लादेशियों में नहीं है बल्कि पाकिस्तानियों को भी हिमंता के एक्शन का डर सता रहा है.
पाकिस्तानी कह रहे हैं कि मोदी सरकार का ये एक्शन इंसानियत के खिलाफ है. पाकिस्तानियों की तो ये भी राय है कि ऐसे बांग्लादेशियों को जिन्हें भारत से निकाला जा रहा है. उन्हें इमरान का सपोर्टर बन जाना चाहिए ताकि जेल से निकलते ही इमरान किसी मसीहा की तरह उन्हें अपने मुल्क में जगह दे दें.
पाकिस्तानियों का रो रहा दिल!
अब ये मज़ाक नहीं तो और क्या है. इमरान ख़ान को मसीहा बता देने से अगर इन बांग्लादेशियों की रोज़ी रोटी पक्की हो जाए. तो इसमें इन्हें भी क्या गुरेज. लेकिन पाकिस्तान में तो सरकार शहबाज़ शरीफ की है. फिर इमरान ख़ान की वकालत क्यों की जा रही है. क्यों उन्हें इतना दरियादिल बताया जा रहा है.
हालांकि कई पाकिस्तानी तो अपने ही इस्लाम को गलत बता रहे हैं. वो कहते हैं कि ऐसे लोग हमेशा दो नंबर के काम करके ही कामयाबी हासिल करना चाहते हैं. बात भले ही बांग्लादेशियों की हो. लेकिन हिंदुस्तान को दिल में बसाने वाले कुछ पाकिस्तानी इंडिया को सुपरहीरो मानते हैं. तभी तो कहते हैं कि इंडिया में यूनिटी बहुत है.
भारतीयों की एकता से अचंभे में
वे कहते हैं, इंडिया में यूनिटी बहुत है. उनकी अगर मोदी सरकार किसी फैसले को कबूल कर भी ले तो तो बाकी भारतीयों का प्रेशर इतना ज्यादा होगा कि दोबारा वो चीज वापस ले लेंगे और कहेंगे नहीं यार, मेरी जनता परेशान हो रही है. हम ये काम नहीं कर सकते हैं. यह है भारतीयों की ताकत, जो वहां सरकारों को भी गलत काम करने से रोक देती है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.