LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किए पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के सबूत, राहुल गांधी को दिया चैलेंज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Monsoon Session Day 7 LIVE Updates: मानसून सत्र 2025 का आज 7वां दिन है और लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। आज लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिलों पर भी आज चर्चा या मतदान संभव है। चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा किए जाने के भी आसार हैं। विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा, बिहार SIR और मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकता है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही पहले प्रश्नकाल और फिर शून्यकाल हुआ।
आज मानसून सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हुर्रियत के साथ कांग्रेस वाले चर्चा करते थे। हुर्रियत नेताओं को वीवीआईपी ट्रीटमेंट देते थे। उनके लिए रेड कारपेअ बिछा़ते थे। हम हुर्रियत नहीं युवाओं से बात करते हैं। हुर्रियत आतंकी संगठनों का आउटफिट है। 2019 के बाद आतंकी ठिकानों को बैन किया। मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और इस नीति को अपनाकर हम सफल हुए हैं।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2004 से 2014 और 2015 से 2025 तक का लेखा जोखा बताता हूं। मोदी जी सरकार है तो जवाबदेह हैं, जनता के प्रति, संविधान के प्रति। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। 2015 से 2025 तक मोदी जी की सरकार है। कश्मीर में साल 2014 तक 7217 आतंकी हमले हुए। मोदी राज में 2150 हमले हुए। कांग्रेस राज में कश्मीर में 1777 नागरिकों की मौत हुई। मोदी राज में 357 नागरिक मारे गए। कोंगेस में 1060 सिक्योरिटी फोर्स के जवान मारे गए। मोदी राज में सिर्फ 542 जवान मारे गए। आतंकियों के खात्मे में 123 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2005 से 2011 के बीच 27 आतंकी हमले हुए। 1000 लोग मारे गए, कांग्रेस बताए कि उन्होंने क्या किया? 1986 से 2010 तक कांग्रेस के राज में दाऊद इब्राहिम से भटकल तक कड़े आतंकी फरार हुए। राहुल गांधी इसका जवाब दें। राहुल गांधी लोकसभा में खड़े होकर बताएं कि उन्होंने आतंकियों के खिलाफ क्या किया? सिवाय डोजियर भेजने के क्या किया? 2014 से 2024 के बीच एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। कश्मीर में अब आतंकवादी नहीं बनते हैं।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज पीओके का अस्तित्व और विवाद अगर है तो जवाहरलाल नेहरू के एक तरफा युद्धविराम की वजह से है। 1971 के युद्ध के विजय पर पूरा देश गौरव करता है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन 15 हजार वर्ग मीटर का एरिया पाकिस्तान को दे दिया। 93 हजार सैनिकों को छोड़ दिया था। 1962 में 30000 वर्ग किलोमीटर चीन को दे दिया। जवाहर लाल नेहरू के कारण चीन आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अंदर है और भारत बाहर है। सिंधु जल संधि करके 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया। पाकिस्तान कांग्रेस पार्टी की भूल है। 1947 में बंटवारा स्वीकार न करते तो पाकिस्तान न होता।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के बाद घुटने टेकने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन किया। इसके बाद युद्धविराम हुआ। ये कहते हैं कि पाकिस्तान झुक गया तो युद्धविराम क्यों किया‌? अरे युद्ध के कुछ परिणाम होते हैं, जिसका खामियाजा पूरा देश भुगतता है। हमने जिन आतंकियों को मारा है, वो चिदंबरम के समय के आतंकी हैं, जिनको मोदी सरकार ने चुन-चुन कर मारा है
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और पुलिस के आला अफसर आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज किया। 8 मई को पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों पर हमला किया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। 9 मई को सेना को आदेश दिया गया कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाए और फिर पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए गए। 8 एयरबेस पूरी तरह मिट्टी में मिला दिए गए। हमने सिर्फ आतंकी और सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हमने सिर्फ 9 आतंकी अड्डों पर हमला किया। किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 30 अप्रैल को CCS की मीटिंग सेना के तीनों प्रमुखों के साथ प्रधामनंत्री मोदी ने बातचीत की और पाकिस्तान-आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया। 7 मई 2025 को एक बजकर 4 मिनट से एक बजकर 24 मिनट तक चला। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पूरी दुनिया ने इसके दृश्य देखे। एक भी सिविलियन नहीं मारा गया, सिर्फ आतंकी मारे गए। पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तानियों को ढेर करने का काम किया।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दिन प्रधानमंत्री मोदी विदेश में थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार में चुनावी रैली की और पहलगाम हमले के बाद जनता की भावनाओं के अनुरुप जवाब दिया। रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमला निहत्थे पर्यटकों पर ही भारत मां के सीने पर कड़ा प्रहार है। आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों से बदला लिया है। आतंकियों की बची खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। न्याय सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करुंगी। आतंकवाद भारत को तोड़ नहीं पाएगा।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताना चाहता हूं। 22 अप्रैल के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक ने जान गंवाई। डेढ़ बजे हमला हुआ और शाम 5 बजे में श्रीनगर पहुंच गया। 23 अप्रैल को CCS की मीटिंग हुई, जिसमें सार्क वीजा सस्पेंड किया और लोगों को वापस पाकिस्तान भेजा। सिंधु जल संधि सस्पेंड किया। पाकिस्तान के राजनियकों की संख्या को 55 से घटाकर 30 किया। उन्हें अवांछित घोषित करके देश से निकाल दिया।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चिंदबरम साहब को कहना चाहता हूं कि हमारे पास प्रूफ हैं कि तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे। 2 के वोटर नंबर भी हमारे पास उपलब्ध हैं। बरामद हुईं राइफल और चॉकलेट भी पाकिस्तान की हैं। देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम यह कहकर कि क्या प्रूफ है कि पहलगाम के हमलावर पाकिस्तान के हैं? पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने क्लीन चिट दे रहा है। पाकिस्तान को बचाने की इनकी साजिश का पर्दाफाश 130 करोड़ लोगों को सामने हो चुका है।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री ने बताया कि 3 पाकिस्तानी आतंकी थे। हमला करने में 2 एके 47 और एक एम9 राइफल इस्तेमाल हुई थी। 2 आतंकियों ने काली ड्रेस पहनी थी और एक ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी। उनकी मदद करने वाले और उन्हें पनाह देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की माताओं ने तीनों हमलावरों के स्केच देखकर उनकी शिनाख्त की है।
Monsoon Session LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं इस सदन को बताना चाहता हूं कि पहलगाम के हमलावरों के आकाओं को मोदी जी ने पाकिस्तान में खत्म किया। हमारी पुलिस और सेना ने आतंकियों को खत्म किया। पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को चुन-चुन कर तबाह किया। चंडीगढ़ से अधिकारियों ने खुद फोन करके बताया कि इन्हीं राइफलों से बैसरन में गोलियां बरसाई गई थीं।
Monsoon Session LIVE Updates: ऑपरेशन महादेव की शुरुआत 22 मई 2025 को हुई थी। जिस दिन आतंकी हमला हुआ था, उसी दिन शाम को एक मीटिंग हुई थी, जिसमें ऑपरेशन महादेव का प्लान बना। 22 मई से जुलाई तक पहलगाम के हमलावरों को ट्रेस किया गया। इस बीच उनके दाचिगाम में छिपे होने की सूचना मिली। सेना, पुलिस और CRPF ने तीनों को घेरकर गोलियां मारकर ढेर कर दिया। उनके शव जहां मिले, वहां से 2 m9 और 2 एके 47 राइफल मिलीं, जिन्हें एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जहां जांच में पता चला कि इन्हीं राइफलों से बैसरन में हमला हुआ था।
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह भाषण दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन महादेव के बारे में बताया और कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के हमलावर कल ढेर कर दिए गए हैं। सुलेमान पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था। लश्कर का आतंकी था। उन्होंने कहा कि बैसरन में जिन्होंने निर्दोष लोगों का खून बहाया था, वे तीनों आतंकी कल ऑपरेशन महादेव में मारे गए। लश्कर का अटकी था। तीनों आतंकी सुलेमान, अफगान और जिबरा लश्कर के आतंकी थे, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे और तीनों मारे गए।
Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल जारी है। आज राज्यसभा में दोपहर 2 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे सबसे पहले चर्चा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से
• राजनाथ सिंह
• जे.पी. नड्डा
• निर्मला सीतारमण
• बृजलाल
• समिक भट्टाचार्य

अन्य वक्ता
• संजय झा
• हर्षवर्धन शृंगला
• प्रफुल्ल पटेल
• मिलिंद देवड़ा
• उज्ज्वल निकम
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र की आज की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही की शुरुआत दिव्या देशमुख को शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर बधाई देकर की। उन्होंने दिव्या की उपलब्धि गिनाते हुए उनके हुनर को सराहा और सांसदों को उनके बारे में बताया।
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र में आज प्रश्नकाल (11 AM – 12) में सांसद विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों से तारांकित और अतारांकित सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के बाद हवाई सुरक्षा पर सवाल उठाए जा सकते हैं। शून्यकाल 12 बजे के बाद सांसद बिना पूर्व सूचना के जनता से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं। इसमें स्थानीय या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे शामिल हो सकते हैं, जैसे बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, या विदेश नीति।
Monsoon Session LIVE Updates: विपक्षी दल ने केंद्र सरकार को मानसून सत्र में कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर और बिहार SIR प्रमुख हैं। विपक्षी गठबंधन (INDIA) जिन मुद्दों पर मानसून सत्र में हंगामा मचा सकता है, सवाल खड़े कर सकता है, उनमें शामिल हैं…
Monsoon Session LIVE Updates: केंद्र सरकार ने मानसून सत्र 2025 में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं, जिन पर आज चर्चा या मतदान संभव है। सरकार ने ये 8 बिल पेश किए हैं…
Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहेगी। आज लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी शाम को क्लोजिंग स्पीच दे सकते हैं। अखिलेश यादव 3 बजे के करीब स्पीच देंगे। संसद में आज प्रस्तावित भाषण से पहले पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के भाषणों की तारीफ की है। आज इस विषय पर लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री और विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बोलने की उम्मीद है। राज्यसभा में दोपहर करीब 2 बजे चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज बोलेंगे।

यह भी पढ़ें: संसद में आज भी INDIA अलायंस का विरोध प्रदर्शन, SIR के खिलाफ मकर द्वार पर जुटेंगे सांसद
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News