‘उन चीजों को जाने दो…’, अटपटा पोस्ट शेयर कर क्या कहना चाहते हैं अर्जुन कपूर? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Arjun Kapoor Cryptic Posts: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे अर्जुन कपूर किसी चीज को लेकर परेशान हैं। उनके मन में शायद कोई बात है, जिसे वो खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं और इशारों-इशारों में अपना मन हल्का करने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आ रहे हैं। एक्टर ने कुछ चीजों को छोड़ देनी की बात कही है।
अर्जुन कपूर ने खुद पर शक को लेकर क्या कहा?
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले एक नोट शेयर किया है। इसमें एक्टर ने लिखा है, ‘उन चीजों को जाने दो, जिसके कारण तुम खुद पर डाउट करते हो।’ अब वो यहां किस संदर्भ में ये बात कह रहे हैं? सब बस यही जानने के लिए बेचैन होंगे। अर्जुन कपूर यहां किसी फीलिंग की बात कर रहे हैं, रिश्ते की या किसी काम की? वो तो बस वही जानते हैं। अर्जुन कपूर का ये पोस्ट देखकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं।
पहले भी किया था क्रिप्टिव पोस्ट
आपको बता दें, इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ अटपटी बात ही लिखी थी। बीते दिन अर्जुन कपूर ने एक खास नोट लिखा था कि ‘तुम जहां भी हो, तुम्हें वहीं होने की जरूरत थी।’ अब उनके ये पोस्ट देख अर्जुन कपूर के फैंस इसे उनके ब्रेकअप से भी जोड़ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद से ही एक्टर इस तरह से सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनसे पहले मलाइका अरोड़ा अक्सर इंस्टाग्राम पर इस तरह की बातें किया करती थीं।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने ‘पास्ट’ को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Malaika Arora से मूव ऑन करने का दिया इशारा?
मलाइका ने शेयर करने बंद किए क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि, अब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस तरह की बातें करना बंद कर दिया है। मलाइका अरोड़ा तो इन दिनों बस काम से जुड़े पोस्ट ही शेयर कर रही हैं, जबकि अर्जुन कपूर कुछ अटपटी बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर खुद को इन पोस्ट के जरिए समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अब उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए। उनका हर पोस्ट एक सीख दे रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News