LIVE: मृणाल ठाकुर की फिल्म Dacoit से उनका जूलियट लुक आउट, फैंस हुए खुश – Jansatta

Entertainment News LIVE: मृणाल ठाकुर की फिल्म Dacoit से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। जिसमें वो हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ कई तस्वीरें सामने हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपने बच्चों संग हाल ही में दिल्ली पहुंचीं। एक्ट्रेस का यह ट्रेवल उस समय हुआ है, जब उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन दर्शकों को उम्मीदें थी कि वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ जबरदस्त वापसी करेंगी, लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई कि ये शायद बंद हो गई है यानी यह मूवी अब रिलीज नहीं होगी। इस मूवी में अनुष्का ने क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया था। अब इस पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने रिएक्ट किया है और बताया है कि ये सुनकर उनका दिल टूट गया है। इसके अलावा अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। इन 13 दिनों में इस मूवी ने अभी तक कुल कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।
एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्हें हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है। चलिए जानते हैं कि कौन है असम की ये एक्ट्रेस। पूरी खबर यहां पढ़ें

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ का गाना ‘आवन-जावन’ रिलीज हो गया है। इस गाने में ऋतिक और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ कई तस्वीरें सामने हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपने बच्चों संग हाल ही में दिल्ली पहुंचीं। एक्ट्रेस का यह ट्रेवल उस समय हुआ है, जब उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और इन 13 दिनों में इस मूवी ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को लगभग 7 करोड़ का बिजनेस किया और अब इसका कुल कलेक्शन 273.50 करोड़ हो सकता है। ऐसे में अब यह मूवी जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
फैंस अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हाल ही में इसे लेकर खबर आई कि शायद यह मूवी बंद हो गई है। अब इस पर रेणुका ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता, लेकिन मैं काफी हैरान हूं। मेरा दिल टूट गया। दरअसल, जब कोई फिल्म बनती है, तो उसमें सबकी बहुत मेहनत लगती है। अनुष्का ने खुद पर कितना काम किया था। मैंने भी जितने सीन किए, वो काफी पावरफुल थे। खासकर जो महिलाएं स्पोर्ट्स में हैं उनके लिए।’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News