Bhagalpur News: कच्ची कांवरिया पथ के आसपास चलाया गया स्वच्छता अभियान – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कच्चा कांवरिया पथ और उसके आसपास के क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता दलों द्वारा कच्चा कांवरिया पथ के साथ-साथ मसदी, असियाचक, कमरगंज और धांधी बेलारी पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की जा रही है। विशेष रूप से होटल, सार्वजनिक उपयोगिता स्थलों, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम), विश्राम स्थलों, पेयजल स्थलों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के तहत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों से कचरे का नियमित उठाव, कूड़ा-कचरा का समुचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की निरंतर निगरानी भी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों तथा दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News