Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सिद्धेश्वर भूतनाथ पोहद्दी शिवालय में सोमवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कमला नदी में पवित्र स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-पाठ किया। पूजा करने प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर सहित आमजन भी पहुंचे थे। शिवालय को भक्तिमय बनाने के लिए मंदिर के पुजारी मुरारी पांडा और बबलू पांडा ने नवाह यज्ञ शुरू किया है। मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में नवाह यज्ञ चल रहा है। पूरे मंदिर परिसर का माहौल आध्यात्मिकता से सराबोर है। कई श्रद्धालु रुद्राभिषेक में भी जुटे हैं। मंदिर के पुजारी मुरारी पांडा ने बताया कि रात्रि में शिवलिंग को अभूतपूर्व ढंग से सजाया जाता है।
इसके अलावा बोनाही महादेव धरौड़ा, इब्राहिमपुर, नवादा, शिवराम, तरौनी, हबीभौड़, मकरमपुर, रमौली, त्रिमुहानी, मझौड़ा, बेनीपुर, बहेड़ा आदि शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play