Feedback
अबान अहमद (Aaban Ahmed) प्रयागराज के माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था. अगस्त 2026 में अबान अहमद का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ प्रयागराज से झांसी जा रहा था. रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
अबान का नाम पहली बार उस समय चर्चा में आया जब फरवरी 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के परिवार पर कार्रवाई शुरू हुई. उस दौरान अबान और उसके भाई अहजम नाबालिग थे. इसी वजह से दोनों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया था.
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर 2023 में अबान और उसके भाई को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया. इसके बाद दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंपा गया. इसके बाद से दोनों परिवार के साथ रह रहे थे. सार्वजनिक जीवन में अबान की सक्रिय भूमिका नहीं थी और वह किसी राजनीतिक या आपराधिक मामले में आरोपी के रूप में सामने नहीं आया था.
अबान का परिवार लंबे समय से कानूनी मामलों के कारण चर्चा में रहा है. उसके पिता अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
अबान के बड़े भाई अली अहमद इस समय जेल में बंद हैं. उसे 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था. इसी कारण परिवार के सदस्य समय समय पर उनसे मिलने जाते रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू