Aaj Ka Itihas 7 January 2025: आज के ही दिन भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के… – Newstrack

Aaj Ka Itihas 7 January 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 7 January 2025 : आज यानि 7 जनवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1980 में भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी वहीँ साल 1981 में भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था साथ ही साल 1999 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी और साल 2003 में जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
1922 में आज ही के दिन फ्रांसीसी बांसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ था।
1947 में 7 जनवरी को ही भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म हुआ था।
1950 में 7 जनवरी के दिन ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म हुआ था।
1950 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।
1957 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ था।
1961 में 7 जनवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म हुआ था।
1979 में आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म हुआ था।
1980 में 7 जनवरी के दिन ही भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की बागडोर इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी।
1981 में 7 जनवरी के दिन ही भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था।
1999 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी।
2003 में 7 जनवरी के दिन ही जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की थी।
2009 में आज ही के दिन आईटी कंपनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
Content Writer
मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News