Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 September 2025: कुंभ राशि बड़े भाई से शुभ समाचार, कड़ी मेहनत से करियर में उन्नति – ABP News

Aaj Ka kumbh Rashifal 29 September 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा 11वें भाव में रहेंगे, जिससे बड़े भाई या वरिष्ठ जन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. व्यापार को बढ़ाने के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी. आपकी सूझबूझ और परिश्रम का उचित परिणाम अवश्य मिलेगा.
स्वास्थ्य राशिफल:आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य आपको परेशान कर सकता है. सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम और सूर्य देव की उपासना करना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा.
व्यापार राशिफल: बिजनेस टूर और मीटिंग्स आज आपके कारोबार के लिए सकारात्मक रहेंगे. फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्टॉक और सेल्स की गतिविधियों में तेजी आएगी. अपनी बुद्धिमत्ता से आप नए अवसरों का लाभ उठाएंगे.
लव और पारिवारिक जीवन: घरेलू सामान पर अधिक खर्च होने से परिवार में हल्की खटपट हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें. बड़े भाई से कोई शुभ सूचना आपको मानसिक संतोष और प्रसन्नता देगी.
नौकरी राशिफल: बुधादित्य योग से ऑफिस में आपकी मेहनत और संगठित कार्यशैली की सराहना होगी. वर्किंग वुमन को बोनस या प्रमोशन मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं.
धन राशिफल: खर्चे अधिक रहेंगे, खासकर घरेलू सामान पर, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे. अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है ताकि संतुलन बना रहे.
युवा राशिफल: युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए, इससे आपको मान-सम्मान और आत्मसंतुष्टि दोनों प्राप्त होगी.
स्टूडेंट्स राशिफल: आनन्दादि योग से छात्रों को गंभीर विषयों की पढ़ाई शुरू करने का आज शुभ समय है. नियमितता और अनुशासन सफलता दिलाएंगे.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सिल्वर
उपाय : आज तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
FAQs
Q1: क्या आज कुंभ राशि वालों को बिजनेस यात्रा करनी चाहिए?
 हाँ, बिजनेस टूर लाभदायक रहेगा और नए अवसर भी मिल सकते हैं.
Q2: क्या वर्किंग वुमन को तरक्की का अवसर मिलेगा?
 जी हाँ, फेस्टिवल सीजन के कारण बोनस या प्रमोशन की संभावना है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News