Feedback
मेष – स्वजनों व सहोदरों से भेंट होगी. भावनात्मक बातचीत प्रभावी रहेगी. अपनों की मदद रखेंगे. प्रियजनों के साथ यादगार वक्त बिताएंगे. अतिथियों आगमन बना रहेगा. संबंधों पर फोकस रखेंगे. आपसी विश्वास बल पाएंगे. मन के मामलों में शुभता सहजता बनी रहेगी.
वृष – उत्सव का वातावरण रहेगा. भेंट मुलाकात में प्रभावी रहेंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. प्रेम संबंध पक्ष में रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सुख साझा करेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. बड़प्पन दिखाएंगे. मेहमान का सम्मान रखेंगे.
मिथुन – प्रेम स्नेह के संबंधों में सक्रियता दिखाएंगे. प्रियजनों के संग सुख से रहेंगे. संबंध मधुर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. संवेदनशीलता रखेंगे. अपनों की प्रसन्नता बढ़ाएंगे. आनंद का वातावरण रहेगा. मित्रों से भेंट होगी. स्वजनों का ख्याल रखेंगे. चर्चा संवाद बढ़ाएंगे.
कर्क – रिश्तों की खुशी के लिए प्रयासरत रहेंगे. संबंध मधुर रहेंगे. सुख सामंजस्य में वृद्धि होगी. मित्रों एवं प्रियजनों की बात ध्यान से सुनें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. लोगों का भरोसा जीतें. संबंधियों का सम्मान रखें. प्रेम के मामले में सजग रहें. संवाद संपर्क में सहजता रखेंगे. मितभाषी बने रहें.
सिंह – व्यक्तिगत संबंध उम्मीद से अच्छे रहेंगे. भावनात्मक मामलों में संतुलन रखेंगे. प्रियजनों में स्नेह विश्वास बढ़ेगा. मन के मामले पक्ष में बने रहेंगे. एक दूसरे का ख्याल रखेंगे. मित्र प्रसन्न रहेंगे. मित्रों का समर्थन पाएंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा.
कन्या – प्रेम प्रसंग अनुकूल बनेंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. रिश्तों में उूर्जा रखेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. सबसे मिलकर चलेंगे. भावनात्मकता में वृद्धि होगी. चर्चाएं सफल होंगी. भाव प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी. अपनों का सहयोग बढ़ेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी.
तुला – संबंधों में रुचि रखेंगे. मन की बात प्रभावी ढंग से कह पाएंगे. प्रेम पक्ष संवार पाएगा. मेलजोल के अवसर बनेंगे. अपनों के साथ भ्रमण पर जाएंगे. आदर स्नेह बनाए रखेंगे. प्रियजनों के संग सुखद पल साझा करेंगे. संबंधों में सुधार होगा. भावनात्मक विषयों में मजबूती आएगी.
वृश्चिक – बड़ों के अनुभव का लाभ उठाएं. भावनात्मक मामलो में जिद न करें. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ें. भावावेश में प्रतिक्रिया देने से बचें. आवश्यक सूचना मिल सकती है. वार्तालाप में सतर्कता रखें. प्रेम संबंधों में स्थिति पूर्ववत् बनी रहेगी. साथी की बातों को सम्मान देंगे.
धनु – निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा. प्रेम में उत्साह बनाए रहेंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. परिजनों में सहयोग रहेगा. अपनो से उत्साहित रहेंगे. मित्रता बल पाएगी. रिश्तों में सुधार होगा. सोच विचार से आगे बढ़ेंगे. खुशियों को साझा करेंगे. प्रियजनों की सुनेंगे. सुखद पल साझा करेंगे.
मकर – स्वजनों का सम्मान बनाए रखें. अपनों के समक्ष व्यवस्तता की स्थिति से बचें. व्यक्तिगत संबंधों में शुभता रहेगी. रिश्तेदारों का साथ सहयोग रहेगा. मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. अपनों का साथ समर्थन बनाए रखें. करीबी सहयोगी रहेंगे. गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखेंगे.
कुंभ – परिजनों के साथ यादगार पल बिताएंगे. अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे. साथी सहयोगी होंगे. मन के संबंधों में स्पष्टता रखेंगे. सभी से तालमेल बढ़ेगा. समय लेकर भेंट को जाएंगें बड़़प्पन रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. प्रेम संबंधों में शुभता बढ़ेगी. रिश्ते प्रगाढ़ होंगे. मित्रता में मजबूती आएगी.
मीन – संबंध मजबूत बनाने पर जोर देंगे. भावावेश से बचेंगे. आकर्षण अनुभव करेंगे. करीबियों का साथ रहेगा. चर्चा में उतावली न दिखाएं. भावनात्मक पक्ष में सुधार होगा. भेंटवार्ता अनुकूल रहेगी. विनय व सामंजस्य से काम लें. धैर्य और धर्म रखें. प्रेम व्यवहार बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू