Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: देशभर में बादलों की गर्जना; दिल्ली में जोरदार बारिश की मार; जानें आज क्या है IMD का अलर्ट? – Times Now Navbharat

Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
cities
Aaj ka Mausam 31 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: जुलाई का आखिरी दिन देशभर में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ गुजरने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चक्रवाती परिसंचरण के कारण अलर्ट जारी किया है। उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने व भूस्खलन को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम के बारे में।
Updated Jul 31, 2025, 08:25 AM IST
Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: देशभर में बादलों की गर्जना; दिल्ली में जोरदार बारिश की मार; जानें आज क्या है IMD का अलर्ट?
Aaj ka Mausam 31 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: जुलाई का अंतिम दिन देशभर में भारी बारिश और तेज मौसमी गतिविधियों के बीच बीतेगा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई, गुरुवार के लिए कई राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण आंधी-तूफान और तेज बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान में भी इतनी ही कमी देखी जा सकती है।

सुबह के समय हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व रहेगी और इसकी गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी, जो दोपहर में बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम और रात में भी हवा की दिशा और गति में खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आसमान बादलों से ढका रहेगा, और इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में हुई भारी से बहुत भारी बारिश
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में बारिश
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के श्री निवासपुरी फ्लाईओवर से बारिश का दृश्य
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के जोर बाग इलाके में बारिश
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: शहरों का तापमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: बिहार का मौसम
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दहेज प्रताड़ना में आरोपी को जमानत से इनकार, दिल्ली HC ने कहा- बेटी की शादी से पराए नहीं होते मां-बाप
Bihar Weather: बिहार में बारिश बनी आफत; अगले 5 दिन तक घिरे रहेंगे बदरा, बिजली-जलभराव का खतरा बरकरार
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का रिटारमेंट आज, अब कौन बनेगा नया CP?
UP Weather: कहीं धूप तो कहीं बौछारें; यूपी में जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें क्या है IMD का अलर्ट?
Delhi-NCR Weather: दिल्ली में भीगी-भीगी रही सुबह, रिमझिम बरस रहे बदरा; क्या दिन में भी रहेगा मौसम सुहावना?
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News