Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज का दिन प्रेशर से ज्यादा नए मौके लेकर आएगा। आज आपका काम करने का मन जल्दी बनेगा और दिमाग भी खूब तेज चलने वाला है। कुल मिलाकर आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी और पूरा दिन आप एनर्जेटिक होकर काम करेंगे। अगर आप ध्यान इधर-उधर भटकाने की बजाय एक काम पर फोकस करेंगे तो आज आपके सारे अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सही जगह मेहनत लगाएंगे तो आज 22 अप्रैल का दिन आपका पूरा साथ देगा। नीचे पढ़ें 22 अप्रैल का पंचांग-
आज शुक्ल षष्ठी रात 10:50 बजे तक है। उसके बाद सप्तमी शुरू होगी। षष्ठी वाली तिथि मेहनत और एक्टिव रहने वालों को सपोर्ट करती है। आज आलस करने से काम अटक सकता है और जैसे ही आप शुरुआत करेंगे आपकी सारी चीजें अपने आप सेट होने लगेंगी।
आज आर्द्रा नक्षत्र रात 10:13 बजे तक रहेगा। फिर पुनर्वसु शुरू होगा। आर्द्रा में दिमाग ज्यादा सोचता है और इस दौरान चीजों को समझने की इच्छा रहती है। रात के बाद पुनर्वसु से माहौल थोड़ा शांत और हल्का लगेगा। इस दौरान मन भी ज्यादा बैलेंस्ड महसूस करेगा।
आज सुबह पहले अतिगंड योग रहेगा और फिर सुबह 9:08 बजे से सुकर्मा योग शुरू हो जाएगा। सुबह थोड़ा उलझन या देरी महसूस हो सकती है लेकिन 9 बजे के बाद काम करने का अच्छा समय है। कोई भी जरूरी फैसला लेने और काम निपटाने के लिए दिन ठीक है।
बालव के बाद कौलव करण रात 10:50 बजे तक रहेगा और फिर इसके बाद तैतिल शुरू होगा। कौलव चीजों को संभालने में मदद करता है यानी इस दौरान काम को मैनेज करना आसान रहता है। रात में तैतिल मेहनत करवा सकता है लेकिन ध्यान से किया काम अच्छा रिजल्ट भी देगा।
सूर्योदय आज सुबह 5:49 बजे होगा तो वहीं सूर्यास्त शाम में 6:51 बजे पर होगा। दिन लंबा है। ऐसे में आज काम और आराम दोनों के लिए समय मिल सकता है।
आज के दिन सूर्य मेष राशि में है और चंद्रमा मिथुन राशि में रहने वाला है। ऐसी स्थिति में सोच तेज रहती है और बातचीत ज्यादा होती है। बस इस दौरान जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचें। आज थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाना ही फायदेमंद होगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:27 बजे से लेकर सुबह 5:15 तक
अमृत काल: दोपहर 12:56 बजे से 2:25 तक
इन समय में किया काम आपको ज्यादा अच्छा फल दे सकता है।
राहु काल: दोपहर 12:19 बजे से लेकर 1:58 बजे तक
यमगंड: सुबह 7:27बजे से लेकर सुबह 9:04 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 10:42 बजे से लेकर दोपहर 12:19 बजे तक
इन समय में नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहता है।
आज के दिन कोई बड़ा त्योहार तो नहीं है लेकिन आज स्कंद षष्ठी है। ये दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा को समर्पित होता है। माना जाता है कि आज के दिन की गई पूजा से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही हर तरह के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। षष्ठी की तिथि मेहनत करने और आगे बढ़ने का संकेत दे रही है। अगर आज आप ध्यान को भटकाने से बचा लेंगे और सारी एनर्जी को सही काम पर फोकस लगाने में लगाएंगे तो दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट दे सकता है। आज अपने पूरे दिन की प्लानिंग इसी हिसाब से करें।
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play