Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 30 मई: मंगल स्वगृही मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध, शुक्र और गुरु तीनों शुभ ग्रह मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे, विशाखा नक्षत्र के रहेंगे और सूर्योदय के बाद यह वृश्चिक राशि में आ रहे हैं, जहां नीच के होंगे, लेकिन नक्षत्र विशाखा ही रहेगा। कुम्भ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। बस जुबान पर काबू रखना पड़ेगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। धनदायक समय है संतान के लिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी, एक बहुत अच्छी ऊर्जा आपके अंदर चल रही है जो आपको व्यावसायिक बुद्धि दे रही है। तो कुल मिलाकर के ये अच्छा समय है, केवल स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बिल्कुल परवान पर रहेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। नवप्रेम का आगमन या पुराने प्रेम में नयापन। संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, भावनाओं पर काबू रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा, अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम एक बहुत सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेगा, समीपता बनी रहेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, यह पराक्रम व्यावसायिक सफलता देगी। करियर के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है और वैवाहिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि- दोस्तों-मित्रों का साथ होगा, धन की स्थिति मजबूत होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी जीवन में उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और संतान की भी स्थिति एक बहुत ही अच्छा समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि की- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होगी और इस समय प्रेम के साथ प्रैक्टिकल और इमोशनल, दोनों रिलेशन आपकी बहुत अच्छी रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति में सुधार होगा, भाग्यवश कुछ अच्छी स्थिति प्रेम में आएगी, संतान भी अच्छा रहेगा। शुभ समय है, पीली वस्तु पास रखें।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play