—विज्ञापन—
Aaj Ka Rashifal 7 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 5 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। इस तिथि पर इंद्र योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 11 बजे से 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 7 फरवरी शुक्रवार का राशिफल बताया है। साथ ही 12 राशियों के लिए उपाय बताए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मन में नकारात्मक विचारों से बचें। घर में तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।
वाणी में मधुरता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तो में निकटता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं वह किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।
व्यर्थ के क्रोध से बचें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।
भागदौड़ अधिक रहेगी परंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी ।दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।रिश्तो में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगी परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आटा या चावल का दान कर सकते हैं।
मन अशांत रहेगा। देशाटन की स्थिति सुखद होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।आर्थिक जोखिम न उठाएं।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
हनुमान जी की उपासना हितकारी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाए। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें किसी घायल गाय का उपचार करें।
ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।
किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। सहयोग लेने में सफल होंगे। मन में बुरे विचारों को ना आने दे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Edited By
Simran Singh
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in