Aaj Ki Breaking News: आज 1 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर 3 लेयर सिक्यारिटी, फोर्स तैनात – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज दिल्ली बॉर्डर पर फिर किसानों का जमावड़ा लग सकता है, क्योंकि किसान दिल्ली आने के लिए हरियाणा के शंभू बॉर्डर से कूच करेंगे। आज देश में 3 बड़े हादसे हुए हैं। एक पीलीभीत में, दूसर चित्रकूट में और तीसरा सूरजपुर में हुआ है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए तीनों हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई है। चंडीगढ़ के 2 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र में 7 दिसंबर से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और 9 दिसंबर को स्पीकर का चुनाव होगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
पंजाब के किसान आज 1 बजे हरियाणा के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके चलते अंबाला-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। थ्री लेयर बेरिकेड्स, वाटर कैनन, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। अंबाला में धारा 144 और धारा 163 लागू है। किसानों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आने की परमिशन नहीं दी है। ऐसे में आज अंबाला में और दिल्ली बॉर्डर पर हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि पहले हरियाणा सरकार किसानों को रोकेगी और फिर दिल्ली पुलिस उन्हें रोक सकती है।

शंभू बॉर्डर से आज दोपहर 101 किसान दिल्ली के लिए पैदल कूच करेंगे। हरियाणा सरकार किसी भी सूरत में किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए तैयार है। थ्री लेयर बेरिकेड्स, वाटर कैनन, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। MSP पर कानून बनाने के लिए ये किसान 298 दिन से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। pic.twitter.com/mIPfYIxZiJ

Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News