—विज्ञापन—
News24 Breaking News Today: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आज बसंत पंचमी पर महाकुंभ में तीसरी पवित्र स्नान चल रहा है। अमेरिका ने देशों पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है। भारत ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है। अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबियत बिगड़ गई है।
उन्हें अयोध्या में सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल से लखनऊ रेफर किया गया है। ISRO का ‘नाविक’ मिशन फेल हो गया है। NVS-02 सैटेलाइट निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं हो सका, क्योंकि इसके थ्रस्टर्स फेल हो गए हैं। प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने के रास्ते वन-वे किए गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाकर ट्रेड वार छिड़न की आशंका बढ़ा दी है। उन्होंने कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी व चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। कनाडा और मैक्सिको ने भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देते हुए भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन ने भी विरोध किया है और चीन ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में ले जाने का फैसला कर लिया है। भारतीय वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका की नई सरकार भारत को लेकर क्या कदम उठाती है, यह अभी अनिश्चित है, लेकिन हम तैयार हैं और विभिन्न मंत्रालयों के बीच विमर्श हो रहा है कि हमारी प्रतिक्रिया कैसी होनी चाहिए।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in