Aaj Ki Taaza Khabar: अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी, लेटर में लोन माफ करने का जिक्र – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Today 28 January: आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। प्रमुख खबरों की बात करें तो कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हो चुका है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। देररात मध्य प्रदेश में रात में 42 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया। 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले। अगले महीने PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। भारत में होने वाली क्वाड की बैठक में दोनों मिल सकते है। उत्तरी न्यू इंग्लैंड में देररात रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने खत में लिखा कि प्रधानमंत्री किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल क्लास का बहुत फायदा होगा। मैंने हिसाब लगाया कि अगर लोन माफ न किया जाएं तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह टैक्स में देता है, यह मिडिल क्लास का दुख है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की तमिलनाडु में छापेमारी चल रही है। तमिलनाडु में एक साथ 16 अलग-अलग जगह पर छापे मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ISIS से जुड़े मामले को लेकर मिले इनपुट पर रेड की कार्रवाई चल रही है। मामले में पहले गिरफ्तार आईएसआईएस के एजेंट्स से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए थे। उन्हें के आधार पर एजेंसी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ऐन पहले एक बार फिर गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। पुलिस प्रसाशन ने गुपचुप तरीके से आज सुबह 5:26 मिनट पर राम रहीम को जेल से बाहर निकाला। माना जा रहा है कि इस बार गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे में रहेगा। साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है।

इंफोसिस को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन समेत 18 लोगों पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में IISC के पूर्व निदेशक बलराम भी शामिल हैं। बेंगलुर के 71वें सिटी सिविल और सेशन कोर्ट (सीसीएच) के निर्देश पर सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
आदिवासी बोवी समुदाय के शिकायतकर्ता दुर्गाप्पा ने दावा किया कि 2014 में उन्हें हनीट्रैप मामले में झूठा फंसाया गया और बाद में IISC के फैकल्टी मेंबर की मदद से बर्खास्त कर दिया गया।उन्हें जातिवादी गाली और धमकियां दी गईं। इस मामले में आरोपी अन्य व्यक्तियों में गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या विश्वेश्वरैया, हरि केवीएस, दासप्पा, बलराम पी, हेमलता मिशी, चट्टोपाध्याय के, प्रदीप डी सावकर और मनोहरन शामिल हैं।

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम 7 बजे ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास कौशिक एन्क्लेव में एक 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। हादसे में बिल्डिंग में काम कर रहे कुछ मजदूर दब गए। पुलिस, फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियों और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात तक करीब 12 लोगों को मलबे में से निकाला गया। एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हादसास्थल पर पहुंचे। बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन फिनिशिंग के लिए POP का काम चल रहा था।

उत्तरी न्यू इंग्लैंड में बीती रात भूकंप के झटके लगे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र दक्षिणी मेन में यॉर्क हार्बर से लगभग 6 मील दक्षिण-पूर्व में था। सर्वेक्षण में बताया गया कि भूकंप लगभग 8 मील की गहराई पर था। भूकंप न्यू इंग्लैंड के हर राज्य में महसूस किया जा सकता था, और पेन्सिलवेनिया जैसे दूर-दराज के इलाकों में भी कुछ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News