Encounter News: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मेठभेड़, बदमाश पर 24 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज – Zee News Hindi

Trending Photos
Encounter News: थाना सेक्टर 24 पुलिस ने हाल ही में सेक्टर-56टी पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक इन बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान, बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक बदमाश बाइक से गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

एक गिरफ्त में तो दूसरा बदमाश भागने में कामयाब 
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक की पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा के रूप में हुई, जो त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली का निवासी है. उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है. दूसरा बदमाश, शिवम, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष है, भागने में सफल रहा.

ये भी पढ़ेंहम केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे- नायब सिंह सैनी

बदमाश के ऊपर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज 
पुलिस ने बताया कि विजय सिंह के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. दोनों बदमाश हाल ही में लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल थे. पुलिस ने उनके पास से 31,000 रुपए नगद, एक मंगल सूत्र, तीन अंगूठियां, और अन्य आभूषण बरामद किए हैं. घायल विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!
यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
 

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News