—विज्ञापन—
Breaking News Today 2 January 2025: नमस्कार, आज नए साल के दूसरे दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो
बलात्कार का दोषी आसाराम बापू 17 दिन की पैरोल के बाद जोधपुर जेल लौट आया है। गत 18 दिसंबर को वह जेल से बाहर इलाज कराने आया था। यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में गोलीबारी में 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। गाजा पर इजरायल ने बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 12 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हुई और 7 घायल हैं। होनोलूलू में हुए एक विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर सेटिनजे में बीती शाम भीषण गोलीबारी हुई। एक बार में हुई इस फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है। आरोपी का नाम एको मार्टिनोविच है। फायरिंग में बार मालिक, उनके बच्चों और आरोपी के कुछ परिजन भी मारे गए है। शराब सर्व करने को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है।
स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू पुणे में इलाज कराकर जोधपुर सेंट्रल जेल लौट आया है। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, लेकिन उसे 18 दिसंबर को 17 दिन की पैरोल दी गई थी, जिसकी अवधि आज खत्म हो गई। उनके अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आसाराम को 2 जनवरी से पहले जेल लौटना था तो वह जेल पहुंच गया है। उन्हें 17 दिन की पैरोल (15 दिन की पैरोल और 2 दिन यात्रा के लिए) पर रिहा किया गया था, इसलिए वे 1 जनवरी को जेल लौट आए।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in