Aaj Ki Taaza Khabar: लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत में सुधार, अपोलो हॉस्पिटल से 14 दिन बाद हुए डिस्चार्ज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Today 27 December: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने बीती रात आखिरी सांस ली। आज बॉलीवुड स्टार सलमान खान का 59वां जन्मदिन है। वहीं देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत में सुधार हुआ है। वे बीती रात 14 दिन बाद अपोलो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापन के लिए 3 कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं। गत 14 दिसंबर को उन्हें तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं और उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अगस्त के महीने में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News