Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 27 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Mohammad’ प्रदर्शनों को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजै राय ने कहा, “यह पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रायोजित था… हर कोई अपने धर्म से प्यार करता है, जैसा कि होना चाहिए… लेकिन सरकार इसे सिर्फ दिखावा बना रही है, लाठियों का इस्तेमाल कर रही है और जानबूझकर भीड़ को इकट्ठा होने दे रही है… वे जानबूझकर अराजकता चाहते थे ताकि बिहार चुनाव में इसका फायदा उठा सकें… जनता समझ रही है कि बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी क्या कर रहे हैं.”
तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए और आपातकालीन मदद की जरूरत पड़ी.
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया. दीप्थि जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 फाइनल में रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T63 फाइनल में स्वर्ण पदक (गोल्ड) अपने नाम किया. वहीं, वरुण सिंह भाटी ने भी कमाल दिखाते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़) हासिल किया. यह उपलब्धि भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है और देशवासियों के लिए गर्व का पल है.
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “The NDA people have only considered the Extremely Backward Classes as a vote bank. But they are not a vote bank but a power bank. These individuals have only engaged in cheating. We have previously also announced schemes for… pic.twitter.com/hapVvEk35j
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “एनडीए वालों ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को सिर्फ वोट बैंक समझा है. लेकिन वे वोट बैंक नहीं, बल्कि पावर बैंक हैं। इन लोगों ने सिर्फ धोखा दिया है. हमने पहले भी अति पिछड़ा वर्ग के लिए योजनाओं का एलान किया है.’
#WATCH | Guwahati | Assam Chief Minister Dr Himanta Biswa Sarma says, “We have dedicated a new flyover for the people of Guwahati in Panbazar. There was a flyover here before, which was constructed in 1960. Northeast Frontier Railway demolished that and constructed a new, higher… https://t.co/NoPCbaOerC pic.twitter.com/EZHdxDCdQu
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी के पानबाजार क्षेत्र में नया रोड ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) जनता को समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने पानबाजार में गुवाहाटी की जनता के लिए नया फ्लाईओवर समर्पित किया है. यहां पहले भी एक फ्लाईओवर था, जिसे 1960 में बनाया गया था. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने उसे तोड़कर अब एक नया और ऊंचा फ्लाईओवर तैयार किया है. यह गुवाहाटी के लोगों को काफी सहूलियत देगा.’
Kathmandu | Former Nepal PM KP Sharma Oli says, “A rumor has been spread further naming me. People are incited to say, give me a gun, I will kill him; give me a sword, I will slaughter him; give me a drone, I will strike him… These things are being broadcast enthusiastically.… pic.twitter.com/ZOPfPiOpzB
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हालिया हिंसक घटनाओं और उन पर लगने वाले आरोपों को लेकर सफाई दी है. ओली ने कहा कि, ‘मेरे नाम का ज़िक्र करते हुए और भी अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं. लोगों को उकसाया जा रहा है, ‘मुझे बंदूक दो, मैं उसे मार दूँगा’. ‘मुझे तलवार दो, मैं उसे कत्लेआम कर दूँगा’; ‘मुझे ड्रोन दो, मैं उस पर वार कर दूँगा’… ये बातें उत्साह के साथ प्रसारित की जा रही हैं. पर मैंने इसमें क्या भूमिका निभाई?… गोलीबारी की ख़बर सुनते ही मैंने हालात पूछा बताया गया कि केवल रबर बुलेट का इस्तेमाल हुआ था.
उन्होंने आगे कहा कि बाद में मुझे पता चला कि 14 लोग मारे गए… मैं पूछ रहा था कि उन पर कैसे सिर पर गोली लगी? हम इसे कैसे रोक सकते हैं? मैंने देश में होने वाली रक्तपात और अनुकूल न होने वाली स्थिति को रोकने के उपायों के बारे में सोचा. जिन लोगों पर ये घटनाएँ लागू होती हैं, वे बाद में इसका इल्ज़ाम केपी ओली पर लगा देंगे.”
#WATCH | Delhi | On ‘I Love Muhammad’ row and violence in Bareilly, RSS leader Indresh Kumar says, “…Yogi Adityanath was, is, and will remain fully capable of resolving this issue in Uttar Pradesh. Therefore, within a day or two, this issue will begin to resolve itself.… pic.twitter.com/ak1N6v4UND
उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद और हिंसा के बीच आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश में हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं। इसलिए, एक-दो दिन में यह मामला अपने आप सुलझना शुरू हो जाएगा. इस देश में, चाहे संवाद के माध्यम से हो या कानून के जरिए, इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए.
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश की राजनीति और शासन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “सरकार को क्या लगता है? कि हम इस देश को सौंप देंगे और विदेश भाग जाएंगे? हमें इस देश को मजबूत बनाना है. हमें इसे संविधानिक और लोकतांत्रिक बनाना है और राजनीति को सही राह पर लाना है. हम देश में कानून का राज स्थापित करेंगे.’
#WATCH | Shravasti, UP | UP CM Yogi Adityanath says, “There are some people who dislike peace and welfare. Whenever a Hindu festival or celebration approaches, they become overheated. To cool their heat, we have to resort to denting and painting… Faith is a matter of… pic.twitter.com/xFqyyxfaRs
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कुछ लोग ऐसी भी हैं जिन्हें शांति और कल्याण अच्छा नहीं लगता. जब भी कोई हिंदू त्योहार या आयोजन नज़दीक आता है, वे उबल जाते हैं। उनकी इस गर्मी को ठंडा करने के लिए हमें डेंटिंग-पेंटिंग जैसे कदम उठाने पड़ते हैं… आस्था विवेक का मामला है, प्रदर्शन का विषय नहीं… अगर आप आस्था के नाम पर तोड़फोड़ करेंगे, राहगीरों पर हमला करेंगे, पुलिस पर हमला करेंगे, तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं. ‘और छोड़ेंगे नहीं तो फिर छूटोगे भी नहीं.’
Correction | Delhi: On ‘I love Muhammad’ protest and stone pelting yesterday, Congress leader Shama Mohamed says, “…There is no problem in writing ‘I love Muhammad’, ‘I love Ganesh Ji’, ‘I love Lord Ram’. However, we are realising one thing: elections are coming up in UP in…
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश में ‘I Love Muhammad’ विरोध और पत्थरबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “‘I Love Muhammad’, ‘I Love Ganesh Ji’, ‘I Love Lord Ram’ लिखने में कोई समस्या नहीं है. लेकिन हम एक बात महसूस कर रहे हैं: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और राज्य सरकार को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है. यही कारण है कि इसे मुद्दा बनाया जा रहा है. उनके लिए केवल हिंदू-मुस्लिम को बांटने की राजनीति ही अहम है. वहां कोई विकास नहीं है, रोजगार नहीं है, परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं और वह सब कुछ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए. यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ इसे मुद्दा बना रहे हैं. शमा मोहम्मद ने आगे कहा कि विरोध में शामिल सभी लोग पुलिस और प्रशासन के नियमों का पालन करें और किसी भी अवांछनीय गतिविधि से दूर रहें.
Powered by Blink CMS