Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 29 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
तमिल अभिनेता और नेता विजय को चेन्नई स्थित उनके नीलांकरै आवास पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. मौके पर बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम को तैनात किया गया तथा पूरे घर और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. फिलहाल धमकी की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.
यह धमकी उस वक्त आई है जब 27 सितंबर को करूर में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा बढ़कर 40 हो गया है. हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद विजय के घर की सुरक्षा पहले से और ज्यादा बढ़ा दी गई है.
Powered by Blink CMS