Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर दायर किया गया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी लाभ के लिए “ड्रामा करने” का आरोप लगाया था.
बुधवार को सकरा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि “पीएम मोदी चुनाव के लिए कुछ भी कर सकते हैं, अगर उन्हें कहा जाए तो वे मंच पर नाचने भी लगेंगे. छठ पर्व में भी उन्होंने ड्रामा किया.” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और अब यह मामला कानूनी कार्रवाई के दायरे में पहुंच गया है.
Chhapra, Bihar: Prime Minister Narendra Modi says, “Visit Kashi Vishwanath Dham or Ayodhya Dham, ever since their development, the number of devotees visiting these places has continuously increased. Because of this, rickshaw pullers, taxi drivers, boatmen, hotel owners, toy… pic.twitter.com/gokiNo2VWa
छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या धाम के विकास के बाद वहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे रिक्शा चालकों, नाविकों, होटल व्यवसायियों और दुकानदारों की आमदनी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार छपरा और आसपास के क्षेत्रों में भी यही विकास मॉडल लागू कर रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.
Attack on Delhi CM case | Delhi’s Tis Hazari court has called for a medical report from the Jail authorities on a plea of the accused Rajesh Bhai Khimji. He has prayed for medical intervention as he is suffering from headache due to eyesight problems.The court has also supplied…
दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले से जुड़े मामले में तीस हजारी अदालत ने जेल प्रशासन से आरोपी राजेश भाई खीमजी की मेडिकल रिपोर्ट तलब की है. आरोपी ने अदालत में याचिका दायर कर कहा कि उसे आंखों की कमजोरी के कारण सिरदर्द की समस्या है और चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता है. अदालत ने दोनों आरोपियों राजेश भाई खीमजी और सैयद तहसीन रज़ा को आरोपपत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई है. दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है. अदालत ने अब दस्तावेजों की जांच के लिए मामले की अगली सुनवाई 1 नवंबर तय की है.
#WATCH | Lakhisarai, Bihar: Union Home Minister Amit Shah says, “Yesterday, Rahul Baba came and used some words to insult PM Modi. But by insulting PM Modi, he also insulted Chhathi Maiya. He said that those who celebrate Chhath Puja do drama. Rahul Baba, you will not understand… pic.twitter.com/UITq4gfu2g
बिहार के लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान दरअसल छठी मईया और करोड़ों भक्तों की आस्था का अपमान है. शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए छठ पूजा को “ड्रामा” कहा, जो बिहार और पूर्वी भारत की धार्मिक भावनाओं का अपमान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अतीत में भी बार-बार मोदी जी और उनकी मां का अपमान किया, और हर बार जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया. शाह ने कहा, “राहुल बाबा, न आप छठी मईया की महिमा समझ पाएंगे, न आपकी माता जी.” उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को जब मतपेटियां खुलेंगी, तब महागठबंधन का नामोनिशान मिट जाएगा.
Patna, Bihar: On Rahul Gandhi’s statement regarding the Prime Minister, BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh says, “This is not about Narendra Modi personally; it is about the Prime Minister of the country. Leaders like Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi, and Rajiv Gandhi have held… pic.twitter.com/Yi4Pth5yAL
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर दिए बयान को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा नरेंद्र मोदी के व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का है. सिंह ने कहा कि इस पद पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेता रह चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी के शब्द उनके राजनीतिक संस्कार और निर्णय क्षमता को दर्शाते हैं – जो हमेशा उनके लिए नुकसानदेह साबित हुई है.
VIDEO | On Board Air Force One: Talking to reporters on his way back to Washington from South Korea after meeting Chinese President Xi Jinping, US President Donald Trump (@POTUS) says, “I thought it was an amazing meeting. He (Xi Jinping) is a great leader of a very powerful,… pic.twitter.com/2ZYad1mKuD
साउथ कोरिया से वॉशिंगटन लौटते समय प्रेस से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात को “बेहद शानदार” बताया. उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग एक “महान नेता” हैं जो एक “शक्तिशाली और मज़बूत देश” का नेतृत्व करते हैं. ट्रंप ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर सार्थक सहमति बनी और “महत्वपूर्ण निर्णयों” पर निष्कर्ष निकले.
#WATCH | Muzaffarpur, Bihar: Prime Minister Narendra Modi says, “… Our priority in the NDA and BJP is to enhance Bihar’s pride, to spread Bihar’s sweet language and rich culture to every corner of the world, and to ensure Bihar’s development…RJD and Congress can never make… pic.twitter.com/CWlkTZ7sbK
मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए और बीजेपी की पहली प्राथमिकता बिहार की शान और गौरव को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बिहार की मीठी भाषा और समृद्ध संस्कृति को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है. मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने दशकों तक बिहार पर राज किया लेकिन जनता को सिर्फ झूठे वादे और धोखा ही दिया.
#WATCH | Patna, Bihar: On Bihar elections, Mahagathbandhan CM face Tejashwi Yadav says, “… Political parties exploit Bihar for votes and establish industries in Gujarat, keeping Bihar captive. This election, people have an opportunity to drive them out for the state’s progress.… pic.twitter.com/n4ODEmEf43
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनावों के बीच सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल बिहार को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं, जबकि उद्योग और निवेश गुजरात में लगाते हैं. तेजस्वी ने कहा, “राजनीतिक पार्टियां बिहार से वोट लेती हैं, लेकिन फैक्टरियां और उद्योग गुजरात में खोलती हैं. बिहार को पिछड़ा और निर्भर बनाकर रखा गया है. अबकी बार बिहार की जनता के पास मौका है कि वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए और राज्य को नई दिशा दे.” उन्होंने जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अगर लोग अब भी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को भी वही बदहाली झेलनी पड़ेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के साथ एक अहम समझौते की घोषणा की, जिसके तहत दोनों देशों के बीच दुर्लभ खनिज (Rare Earth Minerals) की सप्लाई को लेकर एक साल की एक्स्टेंडेबल डील साइन की गई है. ट्रंप ने यह भी बताया कि वे अप्रैल 2026 में बीजिंग का दौरा करेंगे, जो दक्षिण कोरिया के बुसान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई “अद्भुत बैठक” के बाद तय हुआ है. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता न सिर्फ अमेरिका की तकनीकी और रक्षा आपूर्ति श्रृंखला के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे वैश्विक व्यापार तनावों में भी कमी आएगी. उन्होंने कहा, “यह डील अमेरिका और चीन, दोनों के लिए फायदेमंद होगी. हमने भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी है.”
#BiharElection2025 | Patna, Bihar: Mahagathbandhan CM candidate & RJD leader Tejashwi Yadav says, “Where has the Election Commission’s morality gone? Even in the midst of ongoing elections, even today, money is being given to 10 lakh women. Money was also given on the 24th… pic.twitter.com/2u2ciOUPYc
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग की नैतिकता कहां चली गई है? चुनाव के बीच में भी आज 10 लाख महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है. 24 अक्टूबर को भी पैसे बांटे गए थे. चुनाव आयोग की नैतिकता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है.” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है और आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए.
Powered by Blink CMS