Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: जावेद अख़्तर को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध, जमीयत उलेमा का दावा – “इस्लाम के खिलाफ बोल चुके हैं” – State Mirror Hindi

Updated on: 28 Aug 2025 5:24 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 28 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

जावेद अख़्तर को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध, जमीयत उलेमा का दावा – “इस्लाम के खिलाफ बोल चुके हैं”
Kolkata, West Bengal: Jamiat Ulema Kolkata’s General Secretary Zillur Rahman Arif has opposed the invitation of poet-lyricist Javed Akhtar as the chief guest at the Kolkata Mushaira organized by the West Bengal Urdu Academy.He says, “We have sent a letter to the Urdu Academy.… pic.twitter.com/basy7xKNsO
कोलकाता में आयोजित उर्दू मुशायरे में जावेद अख़्तर को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर जमीयत उलेमा के महासचिव ज़िल्लुर रहमान आरिफ ने विरोध जताया. उन्होंने पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी को पत्र भेजकर अपील की कि जावेद अख़्तर ने इस्लाम, मुसलमानों और अल्लाह के खिलाफ विवादित बयान दिए हैं, इसलिए उन्हें कार्यक्रम में शामिल न किया जाए. जमीयत उलेमा का कहना है कि उनकी उपस्थिति लोगों में असंतोष पैदा कर रही है.
CBI ने असम के कच्छार जिले में ऑपरेशन चक्र के तहत पांच स्थानों पर छापेमारी की और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि टेलीकॉम कंपनी के टेरिटोरियल सेल्स मैनेजर ने मिडलमैन, डिस्ट्रीब्यूटर और PoS एजेंट्स के साथ मिलकर बिना लोगों की जानकारी के अवैध सिम कार्ड जारी किए. इस घोटाले में स्थानीय लोगों के नाम का दुरुपयोग कर मोबाइल कनेक्शन दिए गए, जिससे धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान होने की संभावना है.
Central Bureau of Investigation (CBI) conducted searches at five locations in the Cachar District of Assam and arrested three persons, including the Territorial Sales Manager of a Telecom Company, as part of operation Chakra. As part of these investigations, it has been revealed… pic.twitter.com/35MnOmVpK0
#WATCH | Srinagar, J&K | On the flash flood situation in J&K, CM Omar Abdullah says, “… If it had rained for 1-1.5 more days, we would have faced a lot of difficulties. But now the water has started receding… But going forward, I will have to hold meetings with the officers… pic.twitter.com/FF8eaB6x9y
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अगर बारिश 1 से 1.5 दिन और होती, तो हालात गंभीर हो सकते थे. हालांकि, अब जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद ओमर ने अधिकारियों के साथ बैठकर 2014 की आपदा के बाद की तैयारियों और कमियों का मूल्यांकन करने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों की लगातार बारिश से ही स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई थी, तो चार दिन तक बारिश होने पर हालात 2014 जैसी आपदा का रूप ले सकते थे.
Delhi: On Congress and RJD supporters hurling abuses at PM Narendra Modi during the ‘Voter Adhikar Yatra’, BJP National Spokesperson Ajay Alok says, “This so-called duo of booth-looters, Shumbh-Nishumbh, is roaming around Bihar with their drama in the name of a Vote Yatra.… pic.twitter.com/0pzE4dM1c0
BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस और आरजेडी समर्थकों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “यह तथाकथित बूथ-लूटेरे जोड़ी, शुंभ-निशुंभ, वोट यात्रा के नाम पर बिहार में नाटक कर रही है. अब यह प्रधानमंत्री और उनकी माता का अपमान करते हुए मंच से गाली-गलौज पर उतर आए हैं. बिहार की जनता सब जानती है, यहां ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जातीं. अगर माफी नहीं मांगी गई तो नतीजे गंभीर होंगे.”
#WATCH | Bihar | On 3 Pakistani suspects entering Motihari via Nepal, Motihari SP Swarn Prabhat says, “Today, intelligence agencies had issued an input and we are working on it and highly alert. Vehicle checks are going on in border areas. All police personnel and police stations… pic.twitter.com/tNqkQTWKuq
मोतिहारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने नेपाल मार्ग से जिले में 3 पाकिस्तानी संदिग्धों के प्रवेश की जानकारी दी है. एसपी स्वरन प्रभात ने बताया कि सभी थानों और पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है. बॉर्डर इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है. तीनों संदिग्धों पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया है और आम जनता से अपील की गई है कि यदि वे कहीं दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.
#WATCH | मुंबई: लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 के पहले दिन प्राप्त दान की गिनती की जा रही है।कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी ने कहा, “यह पहले दिन का दान है। अभी गिनती शुरू हो रही है। तीन दानपेटियां हैं। अभी तक एक दानपेटी खोली गई है। गिनती के… pic.twitter.com/vEhzBojSGH
प्रसिद्ध लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव 2025 के पहले दिन मिले चढ़ावे की गिनती शुरू हो गई है. मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी ने बताया कि पहले दिन की दानराशि गिनी जा रही है. उन्होंने कहा, “दान के लिए कुल तीन दानपेटियां हैं, जिनमें से अभी केवल एक पेटी खोली गई है. गिनती के काम में करीब 80 लोग जुटे हुए हैं. पिछले वर्ष पहले दिन हमें लगभग 48 लाख रुपये का चढ़ावा मिला था.”
STORY | I’ll be open to it: just-retired Pujara on possible coaching careerHaving bid adieu to his stellar Test career a content man, Indian Test batting great Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) wouldn’t mind a coaching stint or a role at the BCCI’s Centre of Excellence in the… pic.twitter.com/RbIwiygvtH
भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपने शानदार क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. अब वह अपने जीवन के अगले पड़ाव के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं. पुजारा ने संकेत दिए हैं कि अगर उन्हें अवसर मिला तो वह कोचिंग या बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ने में बिल्कुल भी हिचकिचाएंगे नहीं. पुजारा ने कहा कि वह कोचिंग के लिए ओपन हैं. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट की नींव मजबूत करने के लिए युवा खिलाड़ियों को ओल्ड स्कूल बैटिंग टेक्निक पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के समय में जब टी20 और तेज़ क्रिकेट का दौर चल रहा है, तब भी टेस्ट क्रिकेट की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 1 सितंबर को चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान अहम बैठक होगी. इस मुलाकात को भारत-रूस संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा लाए गए ओबीसी आरक्षण पर कानूनी अड़चनों को लेकर चर्चा हुई. अगर ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू करने का रास्ता निकलता है, तो यह एक सकारात्मक कदम होगा. उन्होंने आगे कहा, “सर्वदलीय बैठक में स्वाभाविक रूप से यही नीति बनी है कि कानून लागू हो और उन लोगों पर भी कार्रवाई हो जिन्होंने इसे 6 साल तक रोके रखा. पार्टी लाइन से ऊपर उठकर यह विचार किया गया है कि आरक्षण लागू होना चाहिए, जो स्वागत योग्य है.
VIDEO | BJP leader Shehzad Poonawala says, “During the rally in Bihar, bad words were used against PM Modi by Rahul Gandhi and Tejashwi… It’s the policy of Rahul Gandhi to include everyone in the alliance who will abuse Modi ji. It has become Congress’s DNA. They don’t have… pic.twitter.com/QhHerfkc3F
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने बिहार रैली में PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों की निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रणनीति ही ऐसी है कि गठबंधन में उन सभी को शामिल किया जाए जो मोदी जी के खिलाफ अपशब्द कहें. पूनावाला ने इसे कांग्रेस का ‘DNA’ बताया और कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News