Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 21 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
एक दिन के ब्रेक के बाद वोट अधिकार यात्रा आज फिर से शुरू होगी. यात्रा का यह पांचवां दिन है, जो लखीसराय से मुंगेर तक पहुंचेगी. बुधवार को यात्रा स्थगित रही थी. आज की यात्रा की शुरुआत कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी नहीं करेंगे. वे उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और शाम तक इस यात्रा से जुड़ेंगे.
मुंबई में अगले 24 घंटे के भीतर दो बार हाईटाइड आने का अलर्ट जारी किया गया है. बीती रात से शहर के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे समुद्र का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
प्रशासन ने लोगों को हाईटाइड के समय समुद्र तट के पास न जाने की अपील की है. बारिश और ज्वार-भाटा के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिसे देखते हुए बीएमसी ने टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है.
Powered by Blink CMS