Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: विजय की रैली में भगदड़ से अब तक 36 लोगों की मौत- PM मोदी ने करूर हादसे पर जताया दुख – State Mirror Hindi

Updated on: 27 Sept 2025 10:39 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 27 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
President Droupadi Murmu tweets, “Anguished to know about the tragic loss of lives in a stampede-like unfortunate incident in Karur district of Tamil Nadu. I extend my deepest condolences to the bereaved family members and pray for the early recovery of those injured.” pic.twitter.com/h2jS5SgZbC
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की दुखद मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”
गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ पर तमिलनाडु सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है.
#WATCH | Tamil Nadu: TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay leaves from Trichy airportA stampede took place during his public event in Karur.Former Tamil Nadu Minister and DMK leader V Senthil Balaji said, “Till now, 31 people have died in the stampede and 58… pic.twitter.com/mnb1G2zncF
टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय त्रिची हवाई अड्डे से रवाना हुए. करूर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई. तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने कहा, “अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
Home Minister Amit Shah (@AmitShah) posts: “Deeply pained by the tragic loss of lives in a stampede in Karur, Tamil Nadu. My heartfelt condolences to the families of the deceased. I pray to the Almighty to give them the strength to bear this grief and for the speedy recovery of… pic.twitter.com/4un3irXr5Q
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा, “तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
VIDEO | Union Minister L. Murugan, on the stampede-like situation in Karur during TVK chief and actor Vijay’s speech, said: “The information coming from Karur is very worrying. We should support the affected families.”(Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/UWzp06IzFE
टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के भाषण के दौरान करूर में भगदड़ जैसी स्थिति पर केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने कहा, “करूर से आ रही जानकारी बेहद चिंताजनक है. हमें प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए.”
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
विजय की रैली में भगदड़ से अब तक 31 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है तो वहीं इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि, तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना बेहद पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, इस कठिन समय में उन्हें शक्ति की कामना करता हूं. घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.
उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Mohammad’ प्रदर्शनों को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजै राय ने कहा, “यह पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रायोजित था… हर कोई अपने धर्म से प्यार करता है, जैसा कि होना चाहिए… लेकिन सरकार इसे सिर्फ दिखावा बना रही है, लाठियों का इस्तेमाल कर रही है और जानबूझकर भीड़ को इकट्ठा होने दे रही है… वे जानबूझकर अराजकता चाहते थे ताकि बिहार चुनाव में इसका फायदा उठा सकें… जनता समझ रही है कि बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी क्या कर रहे हैं.”
तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए और आपातकालीन मदद की जरूरत पड़ी.
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया. दीप्थि जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 फाइनल में रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T63 फाइनल में स्वर्ण पदक (गोल्ड) अपने नाम किया. वहीं, वरुण सिंह भाटी ने भी कमाल दिखाते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़) हासिल किया. यह उपलब्धि भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है और देशवासियों के लिए गर्व का पल है.
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “The NDA people have only considered the Extremely Backward Classes as a vote bank. But they are not a vote bank but a power bank. These individuals have only engaged in cheating. We have previously also announced schemes for… pic.twitter.com/hapVvEk35j
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “एनडीए वालों ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को सिर्फ वोट बैंक समझा है. लेकिन वे वोट बैंक नहीं, बल्कि पावर बैंक हैं। इन लोगों ने सिर्फ धोखा दिया है. हमने पहले भी अति पिछड़ा वर्ग के लिए योजनाओं का एलान किया है.’
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News