TOP News: पहलगाम और बालटाल के बेस कैंप में भारी तादाद में जुटे शिवभक्त, देखें देश की बड़ी खबरें – gnttv.com

Feedback
खराब मौसम के बीच जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है. 28 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ‘ऑपरेशन शिवा’ के तहत मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड तैयार किया गया है. दोनों मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाएं और माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं. दूसरी ओर, रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की अहम बैठक में फ्रांस से 300 हैमर मिसाइलें और रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा, शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया है, जिसका इस्तेमाल साल 2028 के ओलंपिक में भी किया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
Add GNT to Home Screen

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News