Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बातचीत, हर संभव मदद का दिया आश्वासन – State Mirror Hindi

Updated on: 30 Aug 2025 8:32 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 30 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Prime Minister Narendra Modi tweets, “Thank President Zelenskyy for his phone call today. We exchanged views on the ongoing conflict, its humanitarian aspect, and efforts to restore peace and stability. India extends full support to all efforts in this direction.” pic.twitter.com/isVp9qxU5D
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को आज फ़ोन कॉल के लिए धन्यवाद. हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का धन्यवाद किया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख की पुष्टि की. प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी. 
केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता निम्नतम स्तर पर गिर गए हैं… उनसे उकसाए और प्रेरित होकर, कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता अब प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा और नारे लगा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री की मां को भी नहीं बख्शा. इससे पता चलता है कि वे देश की महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते. उनके लिए, एक महिला जो अब हमारे बीच नहीं है, उसकी गरिमा महत्वपूर्ण नहीं है. राहुल गांधी और उनके अनुयायी विपक्षी खेमे में व्याप्त सामूहिक मूर्खता और अराजकता के प्रतीक हैं… ‘गुंडा’ राजद और अराजकतावादी राहुल गांधी-कांग्रेस को करारा सबक सिखाया जाएगा.”
#WATCH | Patna, Bihar: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, “I congratulate Tejashwi ji for the yatra he carried out. He made the people of Bihar aware that their rights are being snatched away. I congratulate Tejashwi ji, Rahul Gandhi ji and the people of Bihar. This time… pic.twitter.com/sUOVfQ6ROg
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पटना में बयान देते हुए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं तेजस्वी जी को उनकी यात्रा के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने बिहार की जनता को यह जागरूक किया कि उनके अधिकार छीने जा रहे हैं. इस बार बिहार में सद्भाव की जीत होगी और जनता अपने भविष्य के लिए वोट करेगी.” अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दीं.  उन्होंने दावा किया कि अब बिहार का युवा विश्वास के साथ कह सकता है कि अगर सरकार बनी तो तेजस्वी फिर से रोजगार देंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “भाजपा ने SIR जैसा पागलपन भरा फैसला लिया है. वे चुनाव आयोग के पीछे छिपकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. चुनाव आयोग अब ‘जुगाड़ कमीशन’ बन चुका है. हमने यूपी में लूट देखी है, जहां भाजपा को 26-36% वोट मिलते थे, लेकिन वहां की जनता ने जागरूक होकर वोट किया, मुझे विश्वास है कि इस बार बिहार की जनता भी भाजपा को पूरी तरह मिटा देगी,”
#WATCH | Patna, Bihar: When asked if Tejashwi Yadav will be the chief ministerial face for INDIA bloc, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “…Tejashwi ji has shown his work here. And when he was in the government here, the decisions he took, jobs were given. What better… pic.twitter.com/bt5jMguKiA
बिहार के पटना में पत्रकारों से बातचीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर INDIA ब्लॉक की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करना हो तो तेजस्वी यादव सबसे उपयुक्त हैं. अखिलेश ने कहा, “तेजस्वी जी ने यहां काम करके दिखाया है. जब वे सरकार में थे तो नौकरियां दी गईं और अच्छे फैसले लिए.  इससे बेहतर चेहरा और कौन हो सकता है? मैं उन्हें पूरा भरोसा दिलाता हूं कि हम अपने अनुभव से उनका साथ देंगे.” वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर बिहार में दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर अखिलेश यादव ने कहा, “किसी भी प्रधानमंत्री या किसी महिला और मां के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता, लेकिन यह चुनाव असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का है. आज भाजपा लोगों का वोट छीन रही है, कल जाति प्रमाणपत्र और राशन कार्ड भी छीन लेगी. यही भाजपा का तरीका है- एक मुद्दे से ध्यान हटाकर दूसरा मुद्दा ले आना. आज महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है.”
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh says, “India’s situation as a country has never been easy. For many decades, we have been a victim of the technology denial regime. Be it nuclear technology or the high-tech defence sector. Big powers have tried to… pic.twitter.com/t1WKBnY7kd
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का सफर कभी आसान नहीं रहा. लंबे समय तक देश टेक्नोलॉजी डिनायल रेजीम का शिकार रहा है. चाहे न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी हो या हाई-टेक रक्षा क्षेत्र, बड़ी शक्तियों ने हमेशा भारत को रोकने की कोशिश की. उन्होंने याद दिलाया कि 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद भारत को पूरी दुनिया से भारी प्रतिबंध झेलने पड़े थे. बावजूद इसके, भारत ने हार नहीं मानी और आज चिकित्सा, कृषि, आईटी और खासकर रक्षा क्षेत्र में तकनीकी शक्ति के रूप में उभर रहा है.  राजनाथ सिंह ने कहा – “बदलते हुए वैश्विक हालात में आत्मनिर्भरता के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना होगा. यह भारत की गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भी ज़रूरी है.”
#WATCH | Delhi: Deceased Priya Sehgal’s brother, Megh Sinha, says, “We broke the lock and entered the house. We saw that our mother was stabbed with something. This happened around 3:30-4 pm. Our brother-in-law did this. The children are with him…” https://t.co/8JpquSMMtA pic.twitter.com/pZOvQqSp8H
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मां और बेटी की हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान कुसुम सिन्हा और उनकी बेटी प्रिया सहगल के रूप में हुई है. प्रिया के भाई मेघ सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति योगेश सहगल ने ही दोनों की हत्या की और इसके बाद बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया कैंची जैसा धारदार हथियार बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद और बार-बार होने वाले झगड़े थे. घटनास्थल पर क्राइम टीम और FSL को बुलाया गया. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है. प्रिया के भाई मेघ ने बताया, “हमने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसे तो देखा कि मां को किसी नुकीली चीज़ से गोदा गया था. यह घटना करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की है. यह सब हमारे जीजा ने किया और बच्चे उसके साथ हैं.”
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “The people of Bihar are aware and Bihar is the mother of democracy and Modi ji is trying to end democracy here in connivance with the Election Commission, which will never happen. All Biharis will protect their votes and… pic.twitter.com/5WTpMn5U6z
राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, “बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है और यह धरती लोकतंत्र की जननी रही है. मोदी जी चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा.” उन्होंने आगे कहा कि बिहारवासी अपने वोट की पूरी तरह रक्षा करेंगे और भाजपा को करारा जवाब देंगे.
गुजरात के सूरत में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई. दरअसल, बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंची. स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने में जुट गई.
#WATCH | Chandigarh Police use water cannons to disperse BJP leaders and workers protesting over derogatory remarks against Prime Minister Modi and his late mother at a Mahagathbandhan event in Bihar’s Darbhanga pic.twitter.com/kCAMTvzRqn
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ बिहार के दरभंगा में महागठबंधन कार्यक्रम में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों (Water Cannons) का इस्तेमाल किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल असम्मानजनक हैं, बल्कि राजनीतिक मर्यादा के भी खिलाफ हैं. वहीं पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News