—विज्ञापन—
Breaking News: आज 29 दिसंबर है। आज सबसे प्राचीन पर्वतमाला के लिए काफी अहम दिन है। सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई करेगा। इसके अलावा उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली राहत के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष एवं पूर्व पत्रकार रवि लामिछाने ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी दिल्ली में जांच अभियान तेज कर दिया है। बीती रात दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में विशेष इंटीग्रेटेड चेकिंग ड्राइव चलाए गए।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। कई दिनों से अरावली पर्वतमाला पर चल रहे विवाद पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in