Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा थाना क्षेत्र के चौधुर छापर गांव में गुरुवार देर रात स्वाट टीम और बनकटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रधान पति के घर के सामने खड़ी एक पिकअप से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन स्वामी प्रधान पति विवेक राय तथा अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौधुर छापर गांव निवासी प्रधान पति विवेक राय के घर के सामने खड़ी पिकअप संख्या यूपी 53 ईटी 3238 की तलाशी ली गई। तलाशी में पिकअप से 138 पेटी अंग्रेजी शराब, जिसकी मात्रा 1191.24 लीटर बताई गई है, तथा दो रेफ्रिजरेटर बरामद किए गए।
पुलिस ने वाहन स्वामी विवेक राय पुत्र बलिन्दर राय निवासी जैतपुरा थाना बनकटा तथा अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 173/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में प्रधान पति विवेक राय का पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि मंझरिया में उनके तथा खरवनिया में उनके पिता बलिन्दर राय के नाम से लाइसेंसी शराब की दुकान संचालित है। बरामद शराब दुकान के लिए आई थी और पिकअप में रखे रेफ्रिजरेटर को घर पर उतारना था। उनके अनुसार शराब की बिल्टी भी उपलब्ध है। उन्होंने कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रिजवान खान, उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, मुख्य आरक्षी शमसुलएन खान, कांस्टेबल रितेश सोनकर, विजय यादव, विनय प्रताप सिंह, सौरभ पासवान, शमशेर अहमद आदि शामिल रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play