—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से आज प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री मामले में फैसला आने वाला है। वहीं प्रधानमंत्री 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। अहमदाबाद और हंसलपुर में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दर्शन करने राजस्थान जा रहे कासगंज के 9 लोगों की मौत हुई है। ये सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जा रहे थे।
वहीं लखनऊ के मलिहाबाद में रोडवेज बस की टैंकर से टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में कई बच्चे शामिल हुए और सीएम योगी भी शुभांशु से मुलाकात करने वाले हैं।
देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद हालात बिगड़े हुए हैं। राजस्थान के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में भी तड़के मौसम सुहावना रहा। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के बाद टूटी सड़कों को बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान गणेश की मूर्ति का स्वागत किया गया। मूर्ति मुंबई से लाई गई है और 27 अगस्त तक उनके दिल्ली स्थित आवास पर रहेगी। 28 अगस्त को विसर्जन होगा।
ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। विजया ने कहा कि मामले में उचित जांच की मांग की है। हमने DGP को यह भी सूचित किया है कि जांच और कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। NCW इस पूरे मामले पर नज़र भी रखेगा। हम पुलिस के प्रयासों पर नजर रखेंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के 2 मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की। इसमें बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तान से आए ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि
नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर के पास 4-5 संदिग्ध ड्रोन देखे गए।
SIR पर पर चाल रहे विरोध पर बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश के मतदाताओं, खासकर बिहार के मतदाताओं ने उनके इस आरोप को साफ तौर पर नकार दिया है। राहुल गांधी बिहार में जो माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे, उसकी हवा निकल गई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने निक्की मर्डर केस में रिपोर्ट मांगी है। महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के DGP को पत्र लिखकर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में LOC पर सेना और घुसपैठियों के बीच फायरिंग चल रही है ।
सवाई माधोपुर के जड़ावता में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित जनों से मुलाक़ात कर प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। #sawaimadhopur pic.twitter.com/HZAUDAjpy2
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 25, 2025
सवाई माधोपुर के जड़ावता में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित जनों से मुलाक़ात कर प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। #sawaimadhopur pic.twitter.com/HZAUDAjpy2
#watch फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/oHqk7b3Ykm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
#watch फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/oHqk7b3Ykm
IMD के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।
सबसे अधिक 173 मिमी बारिश नागौर में दर्ज की गई है। अगले 5 से सात दिनों में राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। खासकर दक्षिणी राजस्थान के जिलों उदयपुर, जालौर, सिरोही और आसपास के जिलों में अगले तीन से चार दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
#watch | Udhampur, J&K: On a boulder sliding and blocking Dhar Road, a local resident says, "The route is blocked in Dudhar Nallah at Dhar Road..There are big rocks here. People are very upset. It happened in the morning…This has been happening all monsoon…People are trying… https://t.co/kMoWFEqE9X pic.twitter.com/SIZ46ldGsn
— ANI (@ANI) August 25, 2025

#watch | Bulandshahr, UP: Nine dead after collision between a truck and a tractor.Bulandshahr DM Shruti says, "This morning around 2:15 am, a collision took place between a trolley and a truck. 9 people have died so far. Two are in critical condition and undergoing treatment.… pic.twitter.com/tJb2FpUWtJ

#watch पटना, बिहार: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। वीडियो दरियापुर सब्जीबाग इलाके से है। pic.twitter.com/c03IygOO7E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
#watch पटना, बिहार: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। वीडियो दरियापुर सब्जीबाग इलाके से है। pic.twitter.com/c03IygOO7E
लगातार भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिससे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर में 24 घंटे की अवधि में 190.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो लगभग 100 वर्षों में अगस्त में एक दिन में हुई दूसरी सबसे अधिक वर्षा है। जम्मू में अगस्त माह में सर्वाधिक एक दिन की वर्षा 5 अगस्त 1926 को 228.6 मिमी दर्ज की गई थी।
#watch | Lucknow: Group Captain Shubhanshu Shukla heads to City Montessori School in Gomtinagar where a felicitation ceremony has been organised for him. pic.twitter.com/Sh4tN4Dfm6
— ANI (@ANI) August 25, 2025
#watch | Lucknow: Group Captain Shubhanshu Shukla heads to City Montessori School in Gomtinagar where a felicitation ceremony has been organised for him. pic.twitter.com/Sh4tN4Dfm6
#watch | Lucknow, UP | Ahead of Group Captain Shubhanshu Shukla's arrival, children arrive in large numbers at the airport to welcome him. pic.twitter.com/1a6xJcxJ3L
— ANI (@ANI) August 25, 2025
#watch | Lucknow, UP | Ahead of Group Captain Shubhanshu Shukla's arrival, children arrive in large numbers at the airport to welcome him. pic.twitter.com/1a6xJcxJ3L
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के पास कल बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे में एक पेट्रोल पंप दब गया।
#watch | Udhampur, J&K | A massive landslide triggered by rainfall occurred near Balinallah on the Jammu-Srinagar National Highway in Udhampur yesterday, crushing a petrol pump under its debris. pic.twitter.com/9jq057szCO
— ANI (@ANI) August 25, 2025
#watch | Udhampur, J&K | A massive landslide triggered by rainfall occurred near Balinallah on the Jammu-Srinagar National Highway in Udhampur yesterday, crushing a petrol pump under its debris. pic.twitter.com/9jq057szCO
राजस्थान के झालावाड़ा में काली सिंध नदी में एक कार बह गई है। इस पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि हमें जिला प्रशासन से सूचना मिली कि दोपहर 1:30 बजे हमारे गांव के पुल से एक कार गिर गई है। प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। दो लोग कार के साथ बाहर आ गए, और बाकी दो लोग अभी तक नहीं मिले हैं। बचाव दल लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
#watch | Mumbai: Rain causing waterlogging in Sion's Gandhi Market area pic.twitter.com/pFJRXiWWp0
— ANI (@ANI) August 25, 2025
#watch | Mumbai: Rain causing waterlogging in Sion's Gandhi Market area pic.twitter.com/pFJRXiWWp0
राजस्थान के 13 जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ जम्मू कश्मीर में भी स्कूल बंद रहने वाले हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in